ODI वर्ल्ड कप 2023: Pakistan’s World Cup XI – इन खिलाड़ियों की एंट्री से खतरनाक हो जाएगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11, मैदान पर होगी रनों की बारिश
पाकिस्तान की टीम 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2023 3:12 अपराह्न
Pakistan ODI World Cup 2023 XI: गेंदबाज- शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, और हसन अली

Pakistan ODI World Cup 2023 XI: शाहीन अफरीदी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान (Pakistan) के लिए अहम खिलाड़ी रहने वाले हैं। 44 वनडे मैचों में शाहीन ने 5.45 की इकॉनमी से 86 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6-35 रहा है। वहीं 2023 में शाहीन ने 12 वनडे मैचों में 24 विकेट लिए हैं।
हारिस रऊफ साल 2023 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल 13 मैचों में हारिस रऊफ ने 5.53 की औसत से 24 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ 5-18 रहा है। वहीं वनडे फॉर्मेट में अब तक 28 मैचों में हारिस रऊफ 52 विकेट ले चुके हैं।
हसन अली नसीम शाह के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में चुने गए हैं। हसन अली को वनडे फॉर्मेट का अच्छा-खासा अनुभव है। हसन अली ने अब तक 60 वनडे मैचों में 5.75 की इकॉनमी से 91 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-34 रहा है।