World Cup 2023: रातों-रात अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, PAK के खिलाफ मैच में खेलना लगभग..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: रातों-रात अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, PAK के खिलाफ मैच में खेलना लगभग…..

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल।

Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का अगला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।

दरअसल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जो डेंगू से पीड़ित होने की वजह से शुरुआती दो मैचों से बाहर रहे, वो भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद पहुंच गए हैं। बुधवार रात गिल अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14अक्टूबर को होना है।

वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहे शुभमन गिल

ऐसे में गिल के पास फिटनेस हालिस करने के लिए दो दिन का समय है। अगर वह फिट हो जाते हैं तो उनका खेलना तय है। दरअसल ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद में ही आउट हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

इसी बीच सोशल मीडिया पर शुभमन गिल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। गिल के अलावा पाकिस्तान की टीम भी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। बुधवार को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया भी जल्द ही अहमदाबाद पहुंचेगी।

शुभमन गिल इस साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 20 पारियों में 1230 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 72.35 और स्ट्राइक रेट 105.03 का रहा है। वह इस साल वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का सबसे अहम बल्लेबाज माना जा रहा है। उनका फिट होकर वापसी करना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। अहमदाबाद के मैदान में गिल का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने जब भी यहां खेला है तब उनके बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: अपने सेलिब्रेशन को लेकर बुमराह ने किया हैरान करने वाला खुलासा

close whatsapp