ODI World Cup 2023: कंगाली में आटा गीला! साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद श्रीलंका पर लगा जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: कंगाली में आटा गीला! साउथ अफ्रीका से मैच हारने के बाद श्रीलंका पर लगा जुर्माना

मैच में श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने 102 रनों से हराया था। 

Sri Lanka Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Sri Lanka Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का चौथा मैच कल 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया। बता दें कि मैच में श्रीलंका को 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इस हार के बाद श्रीलंका को एक और झटका तब लगा, जब उनपर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया।

बता दें कि मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर स्लो ओवर के लिए 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बता दें कि श्रीलंका पर यह जुर्माना आईसीसी की एलीट पेनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने तब लगाया, जब श्रीलंका तय समय में कोटे के ओवर पूरे करने से दो ओवर पीछे रह गई।

तो स्लो रेट से संबंधित आईसीसी का नियम 2.22 कहता है कि खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने इस जुर्माने को स्वीकार कर लिया है, इस वजह से कोई भी आधिकारिक सुनवाई नहीं होगी।

श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका मैच का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 428/5 (50) बनाया। अफ्रीकन टीम की ओर से क्विंटन डीकाॅक ने 100, रासी वान डर दुसौं ने 108 और एडेन मार्करम ने 54 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली खेली। तो वहीं मार्करम का यह शतक वर्ल्ड कप इतिहास में लगाया गया सबसे तेज शतक भी था।

तो वहीं जब श्रीलंका इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 44.5 ओवर में 326 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 102 रनों से गंवा दिया।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ‘भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच क्वार्टरफाइनल 2011 की याद दिलाएगा’- पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?