World Cup 2023: नीदरलैंड्स के खिलाफ जलवा दिखाने के बाद जोश से लबालब है Steve Smith..! फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान
नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने 71 रनों की पारी खेली थी।
अद्यतन - Oct 26, 2023 4:28 pm

Steve Smith: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स को 309 रनों से करारी शिकस्त दी। आपको बता दें यह वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले दो मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने पिछले तीन मुकाबलों में जीत की हैट्रिक लगाकर धमाकेदार वापसी की है।
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से खूब जलवा बिखेरा। स्टीव स्मिथ ने 68 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। दिग्गज बल्लेबाजों की तरह स्मिथ ने भी नेट्स में कड़ी मेहनत की और टेक्निकल चीजों पर काम किया है।
नीदरलैंड्स को हराने के बाद Steve Smith ने कही यह बात
नीदरलैंड्स के खिलाफ पारी के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने खुलासा किया कि, ट्रेडिशनल लेग-स्टंप गार्ड का उपयोग करने और अपनी पकड़ को नीचे से ऊपर की ओर बदलने से उन्हें फॉर्म में वापसी करने में मदद मिली है। स्टीव स्मिथ ने इंडिया टूडे पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने नेट्स में काफी चीजें महसूस की और हर चीज फिर से अपनी जगह पर वापस आ गई है।
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा था कि कुछ हफ्ते पहले मैं भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मुझे लगा कि मैं वास्तव में काफी कठिन सतह पर गेंद को अच्छी तरह से खेलकर वापसी कर रहा हूं और अच्छा खेल रहा हूं और फिर एक हफ्ते के लिए मैं थोड़ा हार गया।’
उम्मीद है यह जारी रहेगा- स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ ने (Steve Smith) आगे अपनी बात जारी रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि नीदरलैंड्स के खिलाफ जैसा उनका फॉर्म था। वह आगे भी जरूर बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। स्टीव स्मिथ ने आगे कहा, ‘मुझे कुछ अच्छी गेंदे मिली, मुझे लगता है कि जो पीछे और घूमती हुई गेंद हैं इनपर मैं आउट हुआ हूं। कगिसो रबाडा की गेंद जो थोड़ा संदिग्ध थी।’
यह भी पढ़े- मैच को मजाक बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल, बल्लेबाजी से पहले ये क्या खाते हुए पकड़े गए?
‘मुझे ऐसा लगा जैसे मैं वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुझे बस दोबारा महसूस करने की जरूरत थी और कल नेट्स में बल्लेबाजी करते समय आखिरी समय पर मेरे चेहरे पर मुस्कान थी। मुझे अच्छा महसूस हुआ, मुझे महसूस हुआ मैं अच्छे पोजिशिन पर हूं और हां उम्मीद है यह जारी रहेगा।’