ODI World Cup 2023: Warm-Up Match-2, SA vs AFG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वॉर्मअप मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा।
अद्यतन - Sep 28, 2023 6:31 pm

SA vs AFG Match Prediction: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा वॉर्मअप मुकाबला साउथ अफ्रीका (South Africa) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आई थी, जिसमें टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बोर्ड पर लगाए थे।
डेविड मिलर ने (63 रन) और एडन मार्करम ने (93 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 34.1 ओवरों में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, और साउथ अफ्रीका ने 122 रनों से जीत दर्ज की थी। मार्को जेनसेन ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया था। वहीं बात अफगानिस्तान की करें तो टीम वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप 2023 का हिस्सा थी, जिस दौरान टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था।
टीम ने आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने लड़ाई लड़ी लेकिन टीम 37.4 ओवरों में 289 रनों पर ऑलआउट हो गई और श्रीलंका ने 2 रनों से जीत दर्ज की थी। दोनों ही टीमें वॉर्मअप मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
(SA vs AFG) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, दूसरा वॉर्मअप मैच
दिन और समय– 29 सितंबर, दोपहर 2 बजे
जगह- ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरूवनंतपुरम
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(SA vs AFG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। खेल की शुरूआत में तेज गेंदबाज और फिर मिडिल ओवरों में स्पिनर बल्लेबाज को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन पिच पर सेट होने के बाद बल्लेबाज अपने शॉट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 264 रन है।
(SA vs AFG) साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच– 1
साउथ अफ्रीका- 1
अफगानिस्तान- 0
(SA vs AFG) साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
साउथ अफ्रीका (South Africa):
रेस्सी वैन डर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, एडन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, लुंगी एन्गिडी, कगिसो रबाडा, केशव महाराज
अफगानिस्तान (Afghanistan):
हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, राशिद खान
(South Africa vs Afghanistan Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(SA vs AFG Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
एडन मार्करम:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में एडन मार्करम ने 87 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में एडन मार्करम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(SA vs AFG Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:
राशिद खान:
वर्ल्ड कप 2023 में अपने आईपीएल के अनुभव को राशिद खान इस्तेमाल करते हुए नजर आने वाले हैं। एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में राशिद खान ने 10 ओवर में 63 रन देकर 2 विकेट लिए थे, वहीं बल्ले से 27 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। राशिद खान साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।
(SA vs AFG Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच में जीत दर्ज करेगी।