‘कौन प्रवीण तांबे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रिकेटर की प्रेरणात्मक कहानी है दमदार
फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ 1 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज होगी।
अद्यतन - Mar 10, 2022 7:03 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में डेब्यू करने वाले प्रवीण तांबे के जीवन पर एक बायोपिक 1 अप्रैल को रिलीज होने जा रही हैं। इस बायोपिक का नाम ‘कौन प्रवीण तांबे’ हैं, जिसका ट्रेलर 10 मार्च को रिलीज हो गया है।
फिल्म में अभिनेता श्रेयस तलपड़े पूर्व भारतीय स्पिनर का किरदार निभा रहे है। बायोपिक के आधिकारिक डिजिटल स्क्रीनिंग पार्टनर डिज़्नी+हॉटस्टार ने 10 मार्च को ‘कौन प्रवीण तांबे?’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पर साझा किया हैं।
प्रवीण तांबे की जिंदगी पर आधारित फिल्म के ट्रेलर में श्रेयस तलपड़े का दमदार अंदाज देखने को मिला है। इस ट्रेलर को देखने से पता चल रहा है कि फिल्म में केवल प्रवीण तांबे की क्रिकेट यात्रा के बारे में ही नहीं बताया जाएगा, बल्कि पर्दे पर उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी काफी कुछ बताया जाएगा।
श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे कि भूमिका बखूबी निभाई
आपको बता दें, मुंबई के क्रिकेटर ने आईपीएल (IPL) में सफलता हासिल करने से पहले मुंबई के क्लब क्रिकेट के लिए बड़े पैमाने पर क्रिकेट खेला हैं। पूर्व लेग स्पिनर ने 41 साल की उम्र में RR के लिए IPL में साल 2013 में डेब्यू किया था। RR के अलावा, प्रवीण तांबे ने गुजरात लायंस, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी IPL में खेला है। उन्होंने 33 IPL मैचों में 28 विकेट लिए हैं।
अब अगर बात करे ‘कौन प्रवीण तांबे?’ ट्रेलर की तो, इस 2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में हुई है। क्रिकेट को लेकर प्रवीण तांबे शुरू से ही क्रेजी थे, और ट्रेलर में भी स्पिनर के इसी पागलपन और जुनून की झलक देखने को मिली।
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत श्रेयस तलपड़े की गेंदबाजी से होती है। इसके बाद क्रिकेट के लिए उनका संघर्ष दिखाया गया है, और फिर उनकी निजी जिंदगी भी देखने को मिल रही है, जिसमें उन्हें कई ताने सुनने को मिलते हैं। उनकी शादी और फिर पत्नी संग उनके झगड़े, इस फिल्म में सब कुछ है।
इन सबके अलावा, ट्रेलर में यह भी देखने को मिला है कि कैसे नौकरी करने के बावजूद प्रवीण तांबे ने क्रिकेट को नहीं छोड़ा और उन्होंने हर कीमत पर कड़ी मेहनत के साथ अपने सपने को पूरा किया। फिल्म के ट्रेलर में श्रेयस तलपड़े यह भी बोलते हुए दिखाए गए है कि वह एज वेज में विश्वास नहीं रखते है।
यहां देखे ट्रेलर –
https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1501774978928504834?