IND vs ENG: ओली पोप का शतक कहीं पड़ ना जाए मेजबान पर भारी, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड काफी अच्छी स्थिति में है
इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज ओली पोप ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 208 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 148* रन बना लिए हैं।
अद्यतन - Jan 27, 2024 5:52 pm

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे हैं पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज ओली पोप ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 208 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 148* रन बना लिए हैं।
बता दें, तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारतीय टीम की बल्लेबाजी से हुई थी। उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए। भारत ने इस मैच की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 436 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की और पहला सेशन खत्म होने तक 15 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बनाए। इसके बाद ड्रिंक तक इंग्लैंड ने अपने तीन विकेट 131 रन पर खो दिए थे।
तीसरे दिन के खेल के टी तक इंग्लैंड की आधी टीम 172 रन पर पेवेलियन लौट गई थी। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद शतक जड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ओली पोप के साथ रेहान अहमद 31 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त
भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में बेन डकेट ने 52 गेंदों में सात चौकों की मदद से 47 रन बनाए जबकि Zak Crawley ने 31 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स ने 81 गेंद में दो चौकों की मदद से 34 रन बनाए।
भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट अपने नाम की है जबकि अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने अभी तक एक-एक विकेट झटक लिया है। इंग्लैंड ने अभी तक 126 रनों की लीड बना ली है।
Stumps on Day 3 in Hyderabad!
England reach 316/6 with a lead of 126 runs.
An exciting Day 4 awaits ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UqklfIiPKL
— BCCI (@BCCI) January 27, 2024
Ashwin…you beauty…you magician ❤️@ashwinravi99 #IndvsEng https://t.co/GyAam1G0JF
— Sreeparna (@sreeparnatweets) January 27, 2024
Great knock from Pope. Fully expected it to be over waking up this morning. If Rehan and Pope put a few more runs on the board and you never know #INDvsENG #EnglandCricket https://t.co/skb8jMd9cl
— Michael Bell (@Michael64990695) January 27, 2024
Jaddu deserved that 💯 was waiting to see his 100 because I couldn’t see his full fifty 😭 but the 87 helped india score 436. Hopefully in 2nd innings he gets that 💯
— Simran (@simp_for_jaddu) January 27, 2024
– Australia needs 156 runs.
– West Indies needs 8 wickets.
– Opener Steve Smith batting on 33*An exciting Day 4 on cards at Gabba….!!!!#INDvENG #INDvsENG #ENGvIND #ENGvsIND #PAKvNZ #RepublicDay2024 pic.twitter.com/JW7pCTFcPt
— Billauta (@ghanchhakkar) January 27, 2024
https://twitter.com/theheelYash/status/1751215068598186051
He is doing amazing. When everyone got out. Still going for 148 off 208 runs. #INDvsENG #OlliePope https://t.co/lfcTc1ddZk
— Mahak Babwani (@mahaksoundai) January 27, 2024
Ashwin & Jadeja putting on a masterclass! Ashwin with 2 wickets, Jadeja nearly a centurion. England struggling at 220/6 in reply to India's 400+. Can the spin duo spin India to victory? #INDvsENG #SpinDomination #RoadToWin
— Bharti Bisht (@bhartibisht3) January 27, 2024
#INDvsENG
Absolutely Finnest Hundred 💯#Ollie_pope pic.twitter.com/IOV0yyUafK— @Rps_Rawat45 (@rps_rawat) January 27, 2024