IND vs ENG: इस टेस्ट सीरीज के लिए मैंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी बदलाव किया था: ओली पोप - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इस टेस्ट सीरीज के लिए मैंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी बदलाव किया था: ओली पोप

पोप ने बताया कि उन्होंने भारत के दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी बदलाव किए थे और इसी वजह से वो मेजबान के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ी पारी खेल पाए।

Ollie Pope (Photo Source: Getty Images)
Ollie Pope (Photo Source: Getty Images)

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया और पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से युवा बल्लेबाज ओली पोप ने दूसरी पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 278 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 196 रन बनाए।

ओली पोप की इसी बहुमूल्य पारी की वजह से इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में जीत दर्ज की। अपनी पारी को लेकर ओली पोप ने पहले टेस्ट की खत्म होने के बाद बड़ा खुलासा किया। पोप ने बताया कि उन्होंने भारत के दौरे से पहले अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी बदलाव किए थे और इसी वजह से वो मेजबान के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ी पारी खेल पाए।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक ओली पोप ने कहा कि, ‘मैंने अब तक अपने पूरे करियर में काफी छेड़छाड़ की है, खासतौर पर इस टेस्ट सीरीज के लिए मैंने अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव किया था। मेरे कंधे की सर्जरी भी हुई थी इसलिए मेरे पास इस सीरीज के लिए काफी समय था। इससे पहले हम यहां 3 साल पहले आए थे। इन परिस्थितियों के लिए मैंने अपनी तकनीक में काफी बदलाव किया और अपने खेल में सुधार किया।’

स्वीप और रिवर्स स्वीप की मदद से मैं गेंदबाजों के ऊपर दबाव डालना चाहता था: ओली पोप

ओली पोप ने आगे कहा कि, ‘मुझे अपने इनसाइड एज को कवर करना था और गेंदबाजों के ऊपर थोड़ा दबाव बनाना था। मैं यही चाहता था कि स्वीप और रिवर्स स्वीप ज्यादा से ज्यादा खेलूं और गेंदबाजों के ऊपर दबाव बना पाऊं। हम लोग जिन गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं उनके पास काफी कला है। वो जबरदस्त गेंदबाजी करते हैं और इसी वजह से आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि गेंद कहां गिर रही है और किस गेंद पर आपको डिफेंड करना है।

शुरुआत में जब मैं लगभग 20 रन पर था तब मैं यही सोच रहा था कि मेरे बल्ले के मिडिल में गेंद क्यों नहीं लग रही है। हालांकि बाद में मैं तेजी से रन बनाने लगा और मैं अपनी बल्लेबाजी से काफी खुश हूं।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?