ऑस्ट्रेलियाई टेलेंडर्स के खिलाफ बाउंसर के इस्तेमाल पर ओली रॉबिन्सन ने किया खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलियाई टेलेंडर्स के खिलाफ बाउंसर के इस्तेमाल पर ओली रॉबिन्सन ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलियाई टेलेंडर्स के खिलाफ बाउंसर के इस्तेमाल पर तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ollie Robinson. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)
Ollie Robinson. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी 386 रनों पर सिमट गई। उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन जिस तरह रॉबिन्सन ने ख्वाजा को आउट किया, उसकी काफी चर्चा हुई। उसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज भी जल्दी पवेलियन लौट गए।

कंगारू टीम एक समय 6 विकेट पर 372 रन बना चुकी थी, लेकिन उसने अपने अगले 4 विकेट सिर्फ 14 बनाने में गंवा दिए। नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस सभी शॉर्ट गेंदों पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टेलेंडर्स के खिलाफ बाउंसर के इस्तेमाल पर तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टेलेंडर्स के खिलाफ प्लान का किया खुलासा

ओली रॉबिन्सन ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमने ग्रुप में बात की थी। हमने बात की एक बार जब कमिंस का विकेट मिल जाता है तो हमें लगता है कि उनके तीन नंबर-11 के बल्लेबाज मिल गए हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे हम सीरीज के दौरान टारगेट कर सकते हैं और उनकी पारी को जल्दी से समेट सकते हैं। कोशिश कर सकते हैं कि अपनी पारी के दौरान बल्लेबाजों को मोमेंट प्रदान करें।

अपनी बात को जारी रखते हुए रॉबिन्सन ने कहा कि, मुझे लगता है कि यह पिच पर निर्भर करता है। पैट कमिंस एक अच्छे खिलाड़ी हैं और हमें लगा कि उनके टेलेंडर्स को फुल लेंथ गेंदबाजी करने से शायद कुछ फायदा मिले। इसलिए यह विकेट लेने की चाल है, लेकिन तब स्कोर करना कठिन होता है जब पिच दो-गति वाला हो।

ऑस्ट्रेलिया के 386 रनों पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड ने सात रनों की मामूली बढ़त हासिल की। इसके बाद बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पेस अटैक के सामने दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। स्कॉट बोलैंड ने जैक क्रॉली को सात रन पर आउट किया, जबकि बेन डकेट, पैट कमिंस का शिकार बने। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड का स्कोर 28/2 था।

 

close whatsapp