फैन्स का प्रेम धोनी के लिए नहीं हो रहा है कम, इस नए वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स का प्रेम धोनी के लिए नहीं हो रहा है कम, इस नए वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी के फैन का वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी भले ही IPL के दौरान ही मैदान पर नजर आते हो, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी क्रेज किसी भी तरह कम नहीं हुआ है। जिसके नजारे आए दिन सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल ही जाते हैं, वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जिसे देखने के बाद आप काफी हैरान रह जाएंगे।

हाल ही में धोनी की एक तस्वीर आई थी सामने

दूसरी ओर कुछ समय पहले धोनी की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें धोनी अपने भाई के साथ नजर आ रहे थे और ऐसा काफी समय के बाद देखने को मिला था जब माही अपने भाई के साथ दिखे हो। ये तस्वीर माही की सर्जरी के बाद की है, IPL खत्म होने के बाद थाला ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी मुंबई में और फिर वो रांची के लिए रवाना हो गए थे अब देखना अहम होगा की धोनी साल 2024 का IPL खेलते हैं या नहीं।

भाई क्रेज हो तो सिर्फ धोनी जैसा, वरना ना हो!

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है धोनी के फैन का वीडियो।
*वीडियो में माही के फैन ने बनाई है खास Wall Painting।
*इस Wall Painting में फैन ने बनाई है धोनी की तस्वीर ।
*वायरल वीडियो पर आ चुके हैं 7 लाख से ज्यादा लाइक्स।

धोनी के फैन ने क्या कमाल कलाकारी की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vinay (@vinay_gupta0705)

इससे पहले भी सामने आया था माही का एक जबरा फैन

इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था, जिसमें धोनी का एक जबरा फैन बेहद खास तरीके से उनकी तस्वीर बना रहा था। जिसमें इस फैन ने उस शानदार तस्वीर को बनाने के लिए सिर्फ धूप का इस्तेमाल किया था और उस वीडियो को भी थाला के फैन्स ने काफी ज्यादा ही प्यार दिया था सोशल  मीडिया की दुनिया में।

ये था वो वायरल हुआ वीडियो

close whatsapp