कोलकाता नाईट राइडर्स जल्द करेगा गेम में वापसी-चंद्रकांत पंडित ने दिया KKR को लेकर बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता नाईट राइडर्स जल्द करेगा गेम में वापसी-चंद्रकांत पंडित ने दिया KKR को लेकर बड़ा बयान

चंद्रकांत पंडित ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)
Chandrakant Pandit (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि इस टीम ने शुरुआत में दो मैच लगातार जरूर जीते लेकिन इसके बाद कोलकाता की टीम मैच हारती चली गई। बता दें कोलकाता अब तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है।

कोलकाता ने पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को हराकर 4 अंक जरूर हासिल किए लेकिन इसके बाद इस टीम के खाते में एक भी जीत दर्ज नहीं हुई। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यह टीम 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स के हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने इस टीम को लेकर अपनी राय रखी है।

हम गेम में आगे तक जाएंगे- चंद्रकांत पंडित 

बता दें चंद्रकांत पंडित का मानना है कि उनकी टीम कोलकाता जल्द गेम में वापसी करेगी, बस इस टीम को एक स्पार्क की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, यह बस एक शुरुआत है और मैं कहना चाहूंगा कि दूसरे हाफ में फिर से शुरुआत होगी। पहला गेम जीतकर हमने उन्हें पहले ही हराया है। मुझे यकीन है टीम में एक स्पार्क की जरूरत है और हम गेम में आगे तक जाएंगे।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं इस टूर्नामेंट को अभी से देखता हूं, मेरा मतलब है मेरे लिए यह टूर्नामेंट कल से शुरू हो रहा है। यह एक सकरात्मक दृष्टिकोण है। अलग माहौल है, पहले हाफ में हमारे पास जो आत्मविश्वास का स्तर था हमें उसे नहीं भूलना चाहिए।

चंद्रकांत पंडित ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। दरअसल हर खिलाड़ी ने सहमति जताई है और हमें दिखाया है कि वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। बता दें कोलकाता नाईट राइडर्स अपना अगला मुकाबला 26 अप्रैल यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp