सिर्फ एक टीम है जो CSK को टक्कर दे सकती है- KKR के खिलाफ मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ये एक बेहतरीन टीम है।
अद्यतन - मई 14, 2023 5:03 अपराह्न

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें इस टीम ने अब तक अपने प्रदर्शन से बाकि टीमों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। दरअसल CSK को एक मजबूत टीम के तौर पर जाना जाता है। वहीं CSK को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।
बता दें आकाश चोपड़ा का मानना है कि CSK को अगर कोई टीम टक्कर दे सकती है तो वह है कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)। दरअसल उन्होंने यह बात अपने शो आकाशवाणी में कही। बता दें जिओसिनेमा के इस शो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, चेन्नई को अगर कोई टीम उनके ही घरेलु मैदान पर चुनौती दे सकती है तो वह है कोलकाता। वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, सुनील नारायण और फिर नितीश शर्मा, इस टीम में स्पिन की कमी नहीं है।
कोलकाता के पास बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं- आकाश चोपड़ा
इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने KKR के बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर कहा कि इस टीम को CSK को हल्के में नहीं लेनी चाहिए क्योंकि कोलकाता के पास बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और वे पिछले कुछ मैचों से जबरदस्त फॉर्म में भी हैं। उन्होंने कहा कि, इस टीम के पास दो विदेशी ओपनर्स हैं, इसके साथ ही आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वेंकेटेश अय्यर और नितीश राणा भी हैं जो बहुत अच्छे फॉर्म में हैं।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ये एक बेहतरीन टीम है। यहां अनिकुल रॉय भी खेल सकते हैं। मुझे लगता है CSK को कोलकाता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बता दें इस सीजन कोलकाता के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी कप्तान नितीश राणा, वेंकेटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने की है।
वहीं कोलकाता के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से इस टीम ने अब तक 5 मैच जीते हैं और 7 मैच में हार का सामना किया है। वहीं पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यह टीम 10 पॉइंट्स के साथ सांतवें नंबर पर हैं।