आज से ठीक एक साल पहले जब धोनी ने लिया था सबसे बड़ा फैसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज से ठीक एक साल पहले जब धोनी ने लिया था सबसे बड़ा फैसला

फिलहाल धोनी आईपीएल फेज-2 के लिए यूएई में हैं।

Getty Images
Getty Images

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए 15 अगस्त 2020 की तारीख दिल के सबसे करीब है, देश के आजादी दिवस के साथ-साथ धोनी का हर फैन इस तारीख को अपनी जीवन में कभी नहीं भूल पाएगा। वहीं कुछ फैन्स इस दिन और तारीख को कभी याद भी नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि इस दिन कई फैन्स का दिल भी तोड़ा था।

नीली जर्सी से धोनी के संन्यास को एक साल पूरा

जी हां, 15 अगस्त 2020 को ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, धोनी ने इसका ऐलान भी खास अंदाज में किया था। अपने फैसलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले माही के इस फैसले ने फैन्स को हैरान और दुखी कर दिया था।

*15 अगस्त 2020 को शाम 7:29 बजे धोनी ने किया था संन्यास का ऐलान।
*इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए थाला ने अपने फैन्स को दी थी जानकारी।
*इस पोस्ट में धोनी ने अपने सफर का एक वीडियो शेयर किया था।

ये था धोनी के संन्यास का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

रन आउट से शुरू माही का सफर रन आउट पर ही खत्म हुआ

Image Credit- Twitter
Image Credit- Twitter

धोनी ने अपना सफर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर से शुरू किया था, जो ट्रॉफी कलेक्टर पर आकर खत्म हुआ था। 2007 टी-20 वर्ल्ड, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, टेस्ट में नंबर वन बनाना, कैप्टन कूल ने टीम इंडिया को हर वो खिताब जिताया जिसका सपना सालों से देखा जा रहा था।

*23 दिसंबर 2004 को धोनी ने किया था अपना वनडे डेब्यू।
*बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में शून्य पर रन आउट गए थे माही।
*10 जुलाई 2019 को आखिरी बार इस दिग्गज ने पहनी थी टीम इंडिया की रंगीन जर्सी।
*वर्ल्ड कप 2019 के इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रन आउट हो गए थे धोनी।

आज के दिन माही को कुछ ऐसे याद कर रहे हैं फैन्स

भले ही माही अब टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखते, लेकिन वो आज भी IPL में चमक रहे हैं। कभी अपने लुक को लेकर, कभी अपनी फिटनेस को लेकर कैप्टन कूल हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और फैन्स की माने तो वो हमेशा उनके बेस्ट कप्तान रहेंगे।

माही को लेकर फैन्स के कुछ इमोशनल ट्वीट्स

close whatsapp