बल्लेबाज शुभमन गिल का दोहरा शतक देख शिखर धवन को हुआ तेज बुखार!
वनडे में अब शिखर धवन की जगह शुभमन गिल करते हैं बल्लेबाजी में ओपनिंग।
अद्यतन - जनवरी 18, 2023 6:17 अपराह्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहला वनडे मैच खेल रही है, वहीं इस मैच में भारतीय टीम के युवा और धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। जहां आज के मैच में गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए दोहरा शतक जड़ दिया और अब शुभमन की बल्लेबाजी देख शिखर धवन टेंशन में है।
शुभमन गिल ने खास लिस्ट में बनाई अपनी जगह
वनडे क्रिकेट में अभी तक कई बल्लेबाजों के नाम दोहरे शतक हैं, लेकिन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम भारतीय खिलाड़ियों का है और अब इस सूची में शुभमन गिल का नाम भी जुड़ गया है। गिल से पहले क्रिकेट के भगवान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सहवाग और ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
ये टीम इंडिया के खिलाड़ियों की वो खास लिस्ट
धवन रील बनाते रह गए, शुभमन गिल उनकी जगह खा गए!
*वनडे में अब शिखर धवन की जगह शुभमन गिल करते हैं बल्लेबाजी में ओपनिंग।
*पहले लंका और फिर उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ धवन का नहीं हुआ टीम में चयन।
*गिल के दोहरे शतक के बाद अब गब्बर का टीम इंडिया में आना होगा काफी मुश्किल।
*लेकिन खुद को खुश दिखाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स शेयर कर रहे हैं शिखर धवन।