शिखर धवन ने शायद दिल पर पत्थर रखकर टीम इंडिया को दी है जीत की बधाई! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन ने शायद दिल पर पत्थर रखकर टीम इंडिया को दी है जीत की बधाई!

टीम इंडिया ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी दर्ज की जीत।

Shikhar Dhawan And Team India (Image Credit- Twitter)
Shikhar Dhawan And Team India (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए धीरे-धीरे अब परेशानियां बढ़ने लगी है, पहले उनका टी20 प्रारूप से पत्ता साफ हुआ और अब उनको वनडे टीम में नहीं चुना जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी धवन इसे लेकर निराश नहीं हैं, साथ ही अब वो टीम इंडिया की जीत में अपनी खुशी को तलाशने में जुट गए हैं।

शिखर धवन ने कब खेली थी आखिरी वनडे सीरीज?

बल्लेबाजी में अपनी शानदार शैली के लिए मशहूर शिखर धवन टीम इंडिया के लिए वनडे में बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलते थे, वहीं उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 के आखिरी में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। जिसके बाद लंका और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका वनडे सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन को आई साथी खिलाड़ियों की याद!

*टीम इंडिया ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी दर्ज की जीत।
*भारतीय टीम की जीत के बाद शिखर धवन ने किया ट्वीट और जीत की दी बधाई।
*गब्बर चल रहे हैं टीम इंडिया से बाहर, लगातार 2 वनडे सीरीज में नहीं मिला मौका।
*वनडे में बतौर ओपनर गिल ने किया कमाल, ऐसे में गब्बर की टीम में वापसी मुश्किल।

शिखर धवन ने ये ट्वीट किया था टीम इंडिया की जीत के बाद

तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने की मैच के बाद कुछ अहम बातें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया की नजरें होगी अब कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने पर

3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया लगातार 2 मैच जीत चुकी है, वहीं अब 24 तारीख के दिन होने वाले आखिरी वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

close whatsapp