जून-जुलाई माह में श्रीलंका को उन्हीं के घर में मात देने जाएगी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
ICC महिला चैंपियनशिप 2022-25 चक्र की अंक तालिका में न्यूजीलैंड टीम तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका टीम सातवें पायदान पर।
अद्यतन - May 18, 2023 6:49 pm

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है जो ICC महिला चैंपियनशिप 2002-2025 चक्र का ही एक भाग होगा। बता दें, ICC महिला चैंपियनशिप 2022-25 चक्र की अंक तालिका में न्यूजीलैंड टीम तीसरे स्थान पर है जबकि श्रीलंका टीम सातवें पायदान पर।
अगर श्रीलंका महिला टीम न्यूजीलैंड टीम को वनडे सीरीज में क्लीनस्वीप कर देती है तो वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ जाएंगे। बता दें, तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें आपस में टी-20 सीरीज भी खेलेंगे जो 8 जुलाई से शुरू हो रही है।
वनडे सीरीज की बात की जाए तो इसकी शुरुआत 27 जून से हो रही है और तीनों ही मुकाबले गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं पी.सारा ओवल, कोलंबो में तीनों टी-20 मुकाबले होंगे। दोनों ही सीरीज श्रीलंका के लिए काफी जरूरी है लेकिन पहले उनकी निगाहें वनडे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।
श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में टॉप-10 पर
टी-20 प्रारूप में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस समय वो ICC महिला टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में 9वें पायदान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा चुकी अपने घर की सीरीज में चमारी अट्टापट्टू ने तीन पारियों में 103 रन बनाए थे जिसकी वजह से उनकी टीम ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
उनकी टीम की साथी हर्षिता समरविक्रमा ने भी रैंकिंग में लंबी उछाल लगाई है। हर्षिता समरविक्रमा ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मुकाबलों में 125 रन बनाए थे जिसकी वजह से अब वो टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में 12वें पायदान पर आ चुकी हैं।
श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट ने भी अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी बेहतरीन स्पिनर इनोका राणावीरा ने रैंकिंग लिस्ट में 5 पायदान की लंबी उछाल लगाई है।