OTD 2021: जब भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, गाबा में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी लेकिन उन्होंने इसमें जबरदस्त वापसी की।
अद्यतन - Jan 19, 2024 2:44 pm

आज ही के दिन यानी 19 जनवरी 2021 को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी लेकिन उन्होंने इसमें जबरदस्त वापसी की।
बता दें, इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यहां से भारतीय टीम के लिए मुश्किल और बढ़ गई थी क्योंकि उस समय के टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने घर वापस लौटना पड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे समय वामिका का जन्म होने वाला था।
हालांकि विराट कोहली की अनुपलब्धता में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली और काफी अच्छी कप्तानी की। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि मेजबान भारत को इस टेस्ट सीरीज में 4-0 से क्लीनस्वीप कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में शतक जड़ा और भारत ने इस सीरीज में 1-1 के बराबरी की।
इसके बाद चौथा टेस्ट मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया। यह वह वेन्यू था जहां ऑस्ट्रेलिया इस मैच से पहले 32 सालों में एक भी मैच नहीं हारा था। वहीं भारतीय टीम का कंबीनेशन और भी खराब हो गया था क्योंकि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल हो गए थे और मोहम्मद सिराज को टीम की गेंदबाजी लाइनअप का नेतृत्व करना था जो उस समय तक सिर्फ दो ही टेस्ट खेले थे। हालांकि मोहम्मद सिराज ने उस टेस्ट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और 5 विकेट झटके। यही नहीं भारत ने 328 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने की बेहतरीन बल्लेबाजी
चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। शुभमन गिल ने इस मैच में 146 गेंद में 91 रन बनाए थे। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
और भी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की ओर से इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। वाशिंगटन सुंदर ने 29 गेंदों में 22 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। जहां एक तरफ तमाम लोगों को लग रहा था कि भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज को हार जाएगी वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह सबको बता दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए उन्हें कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।