OTD: आज के ही दिन सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकला था शारजाह में ‘रेतीला तूफान’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी खास पारी
महज 27 साल की उम्र में सचिन ने यह कमाल की पारी खेली थी।
अद्यतन - Apr 22, 2025 3:49 pm

आज के ही दिन साल 1998 में महान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकली थी कमाल की पारी, जिसे देख पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम के पसीने छूट गए थे। बता दें कि उस समय ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाजों का सामना करते हुए सचिन ने 131 गेंदों में 143 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 9 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
22 अप्रैल को खेली गई सचिन की इस कमाल की पारी के चलते भारत ने उस साल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बनाई थी। सचिन ने टाॅम मूडी, स्टीव वाॅ, डेमियन फ्लेमिंग और शेन वाॅर्न जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की शाॅट खेले थे। भारतीय क्रिकेट वनडे इतिहास में आज भी सचिन की इस पारी को याद किया जाता है।
लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम को मिली थी हार
साथ ही बता दें कि सचिन की इस कमाल की पारी के चलते भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मैदान पर रेतीले तूफान की वजह से भारत के टारगेट को रिवाइज कर दिया गया था, जिसके बाद भारत को मैच में 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर कुल 284 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्क वाॅ ने 81 और माइकल वेवन ने 101 रनों की कमाल की पारी खेली थी।
तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो वेंकटेश प्रसाद को 2 विकेट मिले थे। इसके अलावा हरविंदर सिंह, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर को 1-1 विकेट मिला था।
इसके बाद, जब भारतीय क्रिकेट टीम इस टारगेट को पीछा करने उतरी, तो मैदान पर रेतीले तूफान के आने से पहले भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 250 रन बनाए लिए थे। इस समय क्रीज पर वीवीएस लक्ष्मण 23* और ऋषिकेश कानिटकर 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। सचिन के 143 रनों के अलावा सौरव गांगुली ने 17, नयन मोंगिया ने 35 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 14 रनों की पारी खेली थी।