'घर में हम 3 दिन में टेस्ट खत्म करने के आदी है इसलिए...'- WTC फाइनल में हार के बाद पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘घर में हम 3 दिन में टेस्ट खत्म करने के आदी है इसलिए…’- WTC फाइनल में हार के बाद पार्थिव पटेल ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार झेलनी पड़ी।

Parthiv Patel Virat Kohli Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Parthiv Patel Virat Kohli Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में भारतीय बल्लेबाज काफी ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए है। पहली पारी में टीम 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। चौथे दिन खत्म होने के बाद टीम इंडिया 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना चुकी थी। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे।

पांचवें दिन टीम को 97 ओवरों में 280 रनों की जरूरत थी और 7 विकेट टीम के हाथ में थे। लेकिन टीम पांचवें दिन की शुरूआत से ही लगातार विकेट गंवाती हुई नजर आई, और टीम 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत दर्ज की। WTC फाइनल में बल्लेबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है।

बल्लेबाज को क्रीज पर लंबे समय तक रहने की आदत डालनी होगी- पार्थिव पटेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे तीनों ही बड़ी पारी की ओर आगे बढ़ रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा (43 रन), विराट कोहली (49 रन) और अजिंक्य रहाणे को (46 रन) पर विकेट गंवाना पड़ा।

भारत के हार के बाद पार्थिव पटेल ने ट्वीटर पर लिखा, ‘जिस तरह से यह WTC फाइनल समाप्त हुआ है मुझे लगता है कि हमें एक समस्या को ठीक करना होगा, बल्लेबाजों को बीच में पर्याप्त समय बिताना है। घर पर हम रैंक टर्नर पर 3 दिनों से कम समय में टेस्ट खत्म करने के आदी है और हमारे बल्लेबाज बड़े शतक नहीं बना पाते हैं। बल्लेबाजों को क्रीज पर लंबा समय बिताने की आदत डालने की जरूरत है। और इस WTC फाइनल में यही कमी रह गई क्या आप मानते हैं?’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खत्म होने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारतीय टीम को अभ्यास के लिए जितना समय मिला था वह काफी नहीं था। आपको बता दें टीम इंडिया सीधा आईपीएल खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने पहुंची थी।

WTC फाइनल के बाद भारतीय टीम को पूरे एक महीने का ब्रेक मिला है। 12 जुलाई से टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है, जहां टीम को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

close whatsapp