आईपीएल 2023: PBKS के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले ठाकुर को अपनी ही टीम के बल्लेबाजों पर नहीं था विश्वास! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: PBKS के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले ठाकुर को अपनी ही टीम के बल्लेबाजों पर नहीं था विश्वास!

यश ठाकुर ने PBKS vs LSG मैच में चार विकेट चटकाएं थे।

Yash Thakur. (Image Source: BCCI-IPL)
Yash Thakur. (Image Source: BCCI-IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 28 अप्रैल को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 38वें मुकाबले में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) को 56 रनों से मात देकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतकों की बदौलत 258 रनों का विशाल स्कोर पोस्ट किया, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स (PBKS) 201 रनों पर ऑलआउट हो गई। आपको बता दें, यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल था।

हमें हर जगह एक जैसे परिस्थितियां नहीं मिल सकती: यश ठाकुर

LSG के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने कहा कि लखनऊ को शुरू से ही विश्वास था कि वे एक बड़ा टोटल पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर पाएगी। LSG का 258 रनों का स्कोर इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इंडिया टुडे के अनुसार, यश ठाकुर ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा: ‘हमें अपने शॉट्स को लखनऊ और बाहर की पिचों के हिसाब से एडजस्ट करना होगा। हमारी टीम को शुरू से ही विश्वास था कि हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन ये नहीं सोचा था कि हम इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाएंगे। हमें लगता है कि हम अच्छा खेल रहे हैं। हम पिच के अनुसार खेले। मध्य क्रम के दो खिलाड़ियों ने तय किया कि पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या है और वे उसी तरह खेले। लेकिन लखनऊ की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। हमें हर जगह एक जैसे परिस्थितियां नहीं मिल सकती।’

आपको बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जारी आईपीएल 2023 में अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना 1 मई को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस समय आईपीएल 2023 की अंकतालिका में आठ अंको के साथ पांचवे स्थान पर है।

close whatsapp