IND vs ENG: इंग्लिश टीम को तीसरे टेस्ट के खेल के चौथे दिन मेजबान को थोड़ी टक्कर जरूर देनी चाहिए थी: ओवैस शाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लिश टीम को तीसरे टेस्ट के खेल के चौथे दिन मेजबान को थोड़ी टक्कर जरूर देनी चाहिए थी: ओवैस शाह

भारत ने इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि इंग्लिश टीम इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और अपनी दूसरी पारी में 122 रन पर ऑलआउट हो गई।

India v England (Image Source : Twitter)
India v England (Image Source : Twitter)

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले को भारतीय टीम ने 434 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। बता दें, भारत ने इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि इंग्लिश टीम इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और अपनी दूसरी पारी में 122 रन पर ऑलआउट हो गई।

तमाम लोगों ने इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी की जमकर आलोचना की है। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ओवैस शाह ने भी अपना पक्ष रखा। ओवैस शाह के मुताबिक तीसरे टेस्ट के खेल के चौथे दिन इंग्लैंड को भारत को थोड़ी टक्कर जरूर देनी चाहिए थी।

ओवैस शाह ने कलर सिनेप्लेक्स पर बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मैं इस चीज से थोड़ा निराश था कि हम लोगों ने तीसरे टेस्ट के खेल के चौथे दिन काफी खराब बल्लेबाजी की। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि हम 434 रनों के अंतर से हारेंगे। मुझे ऐसा लग रहा था कि आज के खेल के दिन ज्यादा से ज्यादा तीन से चार विकेट इंग्लैंड टीम के गिरेंगे। उन्हें भारत को थोड़ी टक्कर जरूर देनी चाहिए थी और कल तक मैच को ले जाना चाहिए था।

मुझे लगता है कि जिस तरीके से बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम सोचते हैं वो इस समय यही सोच रहे होंगे कि आज का दिन काफी खराब था और उनके दिमाग में यह जरूर चल रहा होगा कि जिस तरीके से टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी की उससे और अच्छा प्रदर्शन किया जा सकता था।’

अगर उन्होंने दूसरी पारी में भी वैसे ही बल्लेबाजी की होती तो शायद भारत को टीम थोड़ी टक्कर जरूर देती: ओवैस शाह

ओवैस शाह ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड टीम ने अगर वैसे ही बल्लेबाजी की होती जैसी उन्होंने पहली पारी में की थी तो शायद टीम भारत को थोड़ी टक्कर जरूर देती। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने काफी मेडन खेले। जबकि ऐसा हमें देखने को नहीं मिलता है। जब हम इंग्लैंड टीम से टेस्ट मैच खेलने के लिए कहते हैं तो वो उसे टी20 की तरह खेलते है।

मुझे लगता है कि उन्हें इस बारे में फिर से सोचना होगा। सिर्फ Bazball खेलने से कोई फायदा नहीं है आपको मैच जीतने भी बेहद जरूरी है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?