क्रिकेट खिलाड़ियों को आ रही है भगवान की याद, इशांत के बाद चेतन सकारिया पहुंचे केदारनाथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट खिलाड़ियों को आ रही है भगवान की याद, इशांत के बाद चेतन सकारिया पहुंचे केदारनाथ

चेतन सकारिया इन दिनों नहीं खेल रहे हैं कोई भी टूर्नामेंट।

CHETAN SAKARIYA (PHOTO SOURCE: INSTAGRAM)
CHETAN SAKARIYA (PHOTO SOURCE: INSTAGRAM)

तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सबसे पहले घरेलू क्रिकेट के जरिए सनसनी मचाई थी, जिसके बाद इस खिलाड़ी को IPL में मौका मिला था। लेकिन ज्यादा समय तक चेतन उस सनसनी को कायम नहीं रख पाए, साथ ही IPL में जब से उनकी टीम बदली है तब से वो मैदान पर कम और डग आउट में काफी ज्यादा नजर आए हैं।

टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं चेतन सकारिया

जी हां, चेतन सकारिया का टीम इंडिया के लिए डेब्यू हो चुका है, लेकिन कब वो टीम में आए और कब गए किसी को नहीं पता चला। दरअसल, जुलाई 2021 में चेतन ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था श्रीलंका के खिलाफ, लेकिन उस दौरे के बाद उनका टीम में चयन नहीं हुआ। वहीं साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वो जरूर टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे, लेकिन उस समय वो टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज मौजूद थे।

चेतन सकारिया को आई भोलेनाथ की याद

*चेतन सकारिया इन दिनों नहीं खेल रहे हैं कोई भी टूर्नामेंट।
*ऐसे में चेतन हाल ही में गए थे केदारनाथ दर्शन के लिए।
*इससे जुड़ी एक रील वीडियो की है तेज गेंदबाज ने शेयर।
*मंदिर पहुंचने तक का सफर दिखाया है चेतन ने वीडियो में।

केदारनाथ का स्पेशल वीडियो किया चेतन सकारिया ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

सकारिया रहते हैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CHETAN SAKARIYA (@sakariya.chetan)

कुछ दिनों पहले इशांत शर्मा भी गए थे केदारनाथ

काफी समय से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, वहीं ये खिलाड़ी अब सिर्फ IPL खेलते हुए नजर आता है। ऐसे में इशांत के पास काफी समय है और हाल ही में वो केदारनाथ गए थे दर्शन के लिए। जिसका वीडियो तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, इस दौरान उनके साथ वाइफ और दोस्त भी मौजूद थे।

ये वीडियो पोस्ट किया था तेज गेंदबाज ने इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp