शतक के नशे में चूर रोहित शर्मा ने स्टंप माइक पर दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गाली! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक के नशे में चूर रोहित शर्मा ने स्टंप माइक पर दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को गाली!

पहले टेस्ट मैच के दूसरा दिन कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक।

India vs Australia, 1st Test (Image Cre
India vs Australia, 1st Test (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच धीरे-धीरे रोमांचक होता जा रहा है, वहीं मैच के दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला और हिटमैन ने खुद को फिर से साबित कर दिया। लेकिन इस बीच हिटमैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कुछ ऐसा बोलते हुए नजर आ रहे हैं जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

रोहित शर्मा ने अपनी पारी में बनाए कितने रन?

टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज रोहित शर्मा के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए, वहीं अपनी पारी में हिटमैन ने कुल 212 गेंदों का सामना करते हुए 120 रन बनाए और फिर उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड कर दिया।

जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को दी रोहित शर्मा ने गाली

*पहले टेस्ट मैच के दूसरा दिन कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक।
*इस दौरान हिटमैन का एक वीडियो आया सामने, हुआ काफी ज्यादा वायरल।
*बल्लेबाजी के दौरान स्टंप माइक के पास आ कर रोहित ने बोला- पागल है थोड़ा।
*शायद हिटमैन ने स्मिथ के लिए बोली थी ये बात, फैन्स ने शेयर किया वीडियो।

इस वीडियो में रोहित शर्मा की आवाज सुनाई दे रही साफ

गेंद के बाद बल्ले से भी किया सर जडेजा ने कमाल

दूसरी ओर सर जडेजा ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, उसके बाद इस खिलाड़ी ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ दिया और खबर लिखे जाने तक जडेजा ने 57 बना लिए हैं। इससे पहले ये खिलाड़ी चोट के कारण 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गया था।

सर जडेजा ने कुछ ऐसे मनाया अपने शानदार अर्धशतक का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp