'ये क्या किसी रोड पर हम खेलने जा रहे हैं' देखिए ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक ने रावलपिंडी की पिच को लेकर किया क्या पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘ये क्या किसी रोड पर हम खेलने जा रहे हैं’ देखिए ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक ने रावलपिंडी की पिच को लेकर किया क्या पोस्ट

साल 1998 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

Pakistan vs Australia (Photo Source: Twitter)
Pakistan vs Australia (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान में लंबे अर्से के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर एक बड़ी सीरीज का आयोजन देखने को मिल रहा है। जिसमें साल 1998 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मार्च को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस टेस्ट सीरीज को लेकर दोनों ही टीमों की तैयारियां काफी पुख्ता बताई जा रही हैं और ऐसे में पिच का महत्व भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा।

एशियाई हालात में टेस्ट मैचों के दौरान इस बात की पूरी उम्मीद की जाती है कि यहां पर स्पिन गेंदबाजों को खेल के पहले दिन से मदद मिलेगी। लेकिन ऐसे में काफी बार यह भी देखने को मिला है कि पिच बल्लेबाजों के लिए ऐसी मुफीद रही कि टेस्ट मैच में काफी सारे रन बनते देखने को मिले हैं। इसी कारण रावलपिंडी के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पिच को लेकर भी चर्चा काफी तेज देखने को मिल रही है।

दरअसल इस पिच की जब पहली तस्वीर सामने आई तो इसे एक सड़क के समान बता दिया गया। जिसमें बल्लेबाजी करना बेहद ही आसान होगा। ऐसे में गेंदबाजों के लिए मुसीबत साफतौर पर देखने को मिल सकती है। इसी के चलते इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक फॉक्स स्पोर्ट ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया जिसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है।

रोड साइन के साथ फुटपाथ भी बना दिया

इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का ऑस्ट्रेलिया में प्रसारण करने वाले फॉक्स स्पोर्ट ने रावलपिंडी मैदान की पिच को लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने इस पर रोड के साइन बनाने के साथ फुटपाथ भी बना दिया। जिसके बाद साफतौर पर इससे इशारा मिल रहा है कि बल्लेबाजी के लिए यह पिच काफी ज्यादा मुफीद रहने वाली है।

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए काफी मुसीबत अभी से देखने को मिल सकती है, जहां उनके तेज गेंदबाजों के साथ स्पिन गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

यहां पर देखिए उस ट्वीट को:

close whatsapp