PAK vs AUS: बद से बदतर है Pakistan की फील्डिंग... शाहीन अफरीदी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs AUS: बद से बदतर है Pakistan की फील्डिंग… शाहीन अफरीदी भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वायरल वीडियो

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 351 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

ICC World Cup 2023 शुरू होने से पहले वॉर्मअप मुकाबले खेले जा रहे हैं। पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच वॉर्मअप मुकाबला 3 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें वॉर्मअप मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। पाकिस्तान की टीम मैदान में अपने खराब फील्डिंग के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।

ऐसा ही एक नजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान भी देखने को मिला है। Pakistan के खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग देखकर शाहीन अफरीदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसी है Pakistan के खिलाड़ियों की फील्डिंग

पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत काफी ज्यादा पस्त नजर आई। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 23वें ओवर के दौरान मार्नस लाबुशेन ने एक शॉट खेला था।

जिसे फील्डर अपने हाथों से सीधा पकड़ सकता था। लेकिन जब गेंद मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद नवाज के पास पहुंची तो दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे को देखते रह गए और गेंद चौके के लिए चली गई। दोनों खिलाड़ियों की यह हरकत देखकर शाहीन अफरीदी भी हंसी नहीं रोक पाए। लेकिन वहीं 23वां ओवर डाल रहे गेंदबाज हारिस रऊफ ऐसी खराब फील्डिंग से काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे।

यहां देखें पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का वो वीडियो-

https://twitter.com/cricketvideos23/status/1709148235674353996?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1709148235674353996%7Ctwgr%5Ebc9f4fd68783508f1214b70ea6ac445ac40f7101%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fpakistans-fielding-follies-elicit-laughter-in-world-cup-warm-up-against-australia%2F

ऑस्ट्रेलिया ने बोर्ड पर लगाए 351 रन

पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत मिली थी। डेविड वॉर्नर और और मिचेल मार्श के बीच 83 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने (48 रन), मार्नस लाबुशेन (40 रन), और जोश इंगलिस ने (48 रन) की अहम पारी खेली। कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

यह भी पढ़े- लाखों लोगों के सामने शिखर धवन ने कर डाली पाकिस्तान टीम की गजब बेइज्जती, गजब था पूरा मामला

वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 71 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके बल पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो उस्मा मीर ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किया। हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान और मोहम्मद नवाज के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

 

close whatsapp