PAK vs ENG: रनआउट होने के बाद बाबर आजम ने गुस्से में छोड़ा मैदान, वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 123 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 78 रन की शानदार पारी खेली।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2022 12:38 अपराह्न

कराची के नेशनल स्टेडियम में इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, मेजबान पाकिस्तान को पहले दो टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई हुई है।
तीसरे टेस्ट मैच की बात की जाए तो मेजबान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 304 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से अनुभवी गेंदबाज़ जैक लीच और युवा ऑलराउंडर रेहान अहमद ने मिलकर 6 विकेट झटके। मार्क वुड, जो रूट और ऑली रॉबिंसन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 123 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 78 रन की शानदार पारी खेली लेकिन एक शानदार थ्रो की वजह से वो रनआउट हो गए। तमाम लोग बाबर आजम के चेहरे को देखकर काफी निराश थे। जब पाकिस्तानी कप्तान वापस पवेलियन की ओर जा रहे थे तब उनके चेहरे में गुस्सा और निराशा दोनों साफ-साफ देखी जा सकती थी।
ये रही वीडियो:
बता दें, 59वें ओवर की आखिरी गेंद पर आगा सलमान ने गेंद को लेग साइड की ओर मारा। इसके बाद वो रन लेने के लिए भागे, लेकिन सलमान और बाबर के बीच रन लेने को लेकर कन्फ्यूजन हो गई। इसी कन्फ्यूजन की वजह से बाबर आजम रनआउट हो गए।
हैरी ब्रूक ने शानदार थ्रो फेंका जिसको बेन फॉक्स ने अच्छी तरह से पकड़ा और पाकिस्तानी कप्तान को रनआउट किया। ऐसा देखा जा सकता था कि जब आजम पवेलियन वापस जा रहे थे तब वो गुस्से में कुछ अपशब्द कह रहे थे और साथ ही उनके चेहरे में निराशा साफ देखी जा सकती थी।
इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वो इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में साउद शकील और फहीम अशरफ का विकेट अपने नाम किया।
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों में मिली हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खो चुकी है। अब उन्हें अपने बचें हुए सभी मुकाबले लंबे अंतर से जीतने होंगे और साथ ही दूसरी टीमों का भी साथ चाहिए होगा।