PAK vs IRE: फ्लोरिडा में शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया आंतक, एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs IRE: फ्लोरिडा में शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया आंतक, एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट

शाहीन अफरीदी ने आयरलैंड के खिलाफ अपने स्पैल के पहले दो ओवरों में 3 बड़े विकेट चटकाए

Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)
Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs IRE, Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आज (16) फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। पाकिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, लेकिन आखिरी मैच में अपने प्रदर्शन से टीम फैंस का दिल जीतना चाहेगी।

मुकाबले में पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जो सही साबित होते हुए नजर आ रहा है। आयरलैंड ने 15 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर टीम को बड़े झटके दिए।

शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में बालबर्नी और लॉर्कन टकर का लिया विकेट

आयरलैंड की पारी का पहला ओवर शाहीन अफरीदी ने डाला था। ओवर की पहली दो गेंदों में एंड्रयू बालबर्नी कोई रन नहीं ले पाए थे। फिर तीसरी गेंद पर शाहीन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। एंड्रयू बालबर्नी 3 गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे। बालबर्नी के विकेट के बाद लॉर्कन टकर क्रीज पर आए थे।

ओवर की चौथी गेंद का सामना कर लॉर्कन टकर 2 रन ले पाने में कामयाब हुए थे। लेकिन अगली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। टकर ने ड्राइव लगाने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच पकड़ लिया। और आयरलैंड ने पहले ही ओवर में मात्र 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए।

यहां देखें शाहीन अफरीदी द्वारा डाले गए पहले ओवर का वीडियो-

मोहम्मद आमिर ने फिर दूसरे ओवर में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (1) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर स्पैल का दूसरा ओवर डालते हुए शाहीन अफरीदी ने आयरलैंड को चौथा झटका भी दे दिया। शाहीन ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी टैक्टर को LBW आउट किया। हैरी टैक्टर 6 गेंदें खेलकर डक पर पवेलियन लौटे।

close whatsapp