नेपाल के खिलाफ Babar Azam के शतक बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

PAK vs NEP: ‘इसलिए तो नंबर-1…’- बाबर आजम के शतक ने हिलाई नेपाल की दुनिया, फैंस ने ठोका सलाम

एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ बाबर आजम ने 109 गेंदों में शतक पूरा किया।

Babar Azam (Photo Source: Twitter)
Babar Azam (Photo Source: Twitter)

Babar Azam: एशिया कप (Asia Cup) 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन टीम ने महज 25 रनों के अंदर दो विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) टीम की ढाल बन कर खड़े हुए और शतकीय पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बाबर आजम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Babar Azam ने खेली कप्तानी पारी

पाकिस्तान ने पहला विकेट फखर जमान के रूप में गंवाया था। फखर जमान छठे ओवर में करण केसी द्वारा डाली गई गेंद को दूर मारने का प्रयास कर रहे थे लेकिन नेपाल के विकेटकीपर ने शानदार कैच पकड़ फखर जमान को (14 रन) पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद इमाम उल हक रोहित पौडेल के हाथों (5 रन) पर रन आउट हो गए थे।

जिसके बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम (Babar Azam) के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद रिजवान ने 50 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। रिजवान भी नेपाल के खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह के शानदार फील्डिंग के चलते 24वें ओवर में रन आउट हो गए। बाबर आजम ने एक बार फिर फैंस और टीम को निराश करने का काम नहीं किया।

टीम को जब भी जरूरत होती है बाबर आजम कप्तानी पारी खेलते हुए नजर आते हैं। आज एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ, बाबर आजम (Babar Azam) ने 109 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह शतक बाबर आजम वनडे करियर का 19वां शतक है। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर बाबर आजम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- PAK vs NEP: ‘नाम खराब कर रहे हैं..’- नेपाल के सामने फिसड्डी साबित हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, फैंस ने उड़ाई धज्जियां

यहां देखें बाबर आजम को लेकर फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/shoaibawan365/status/1696865023514341772?s=20

https://twitter.com/IAbdullahs_56/status/1696865038575775988?s=20

https://twitter.com/ShahidAunn51780/status/1696862407119851911?s=20

https://twitter.com/ahmedalimalik49/status/1696861630905172174?s=20

https://twitter.com/tanveercric56/status/1696860528486875590?s=20

https://twitter.com/UTrishu/status/1696860680077418556?s=20

close whatsapp