फैंस ने की इस पाकिस्तान प्लेयर की घनघोर बेइज्जती, बीच मैदान में लगाए पर्ची-पर्ची के नारे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे वनडे मैच में शान मसूद 7 रन पर पवेलियन लौट गए थे।
अद्यतन - May 8, 2023 12:56 pm

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पांचवे मुकाबले में पाकिस्तान को 47 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड के सामने 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 252 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तानी खिलाड़ी शान मसूद कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। सीरीज के तीन मैचों में शान मसूद मात्र 52 रन ही बना पाए हैं।
पांचवे वनडे मैच में शान मसूद मात्र 7 रन पर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस न्यूजीलैंड की पारी के दौरान शान मसूद के खराब प्रदर्शन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आए। फैंस जोर-जोर से पर्ची-पर्ची चिल्लाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखें शान मसूद को लेकर फैंस के चैंट का वो वीडियो-
Not acceptable at all. Not when it's Khushdil Shah, not when it's Imam Ul Haq and not when it's Shan Masood! No player deserves to hear chants of 'parchi' at this stage in international cricket 🙏🏼 #PAKvNZ https://t.co/OS4oCIfl8j
— Farid Khan (@_FaridKhan) May 7, 2023
न्यूजीलैंड के खिलाफ शान मसूद का फ्लॉप प्रदर्शन सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस का मानना है कि शान मसूद को टीम में जगह प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि फेवरेटिज्म के चलते मिली है। जिसके चलते पांचवे वनडे मैच में शान मसूद के प्रदर्शन को लेकर स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी ज्यादा खफा नजर आए।
आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी फैंस ने खिलाड़ियों के साथ ऐसी हरकत की है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान फैंस खुशदिल शाह को लेकर भी पर्ची-पर्ची कहकर चिल्लाते हुए नजर आए थे। जिसके बाद इमाम-उल-हक ने ट्वीटर पर फैंस से गुजारिश की थी कि उन्हें ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह खिलाड़ियों के दिमाग में असर डालता है।
न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के आगे फ्लॉप हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज
न्यूजीलैंड पांचवे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवरों में 299 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरूआत से ही विकेट खोते हुए नजर आई। सलमान अली ने 57 रनों की अहम पारी खेली।
इफ्तिखार अहमद ने 94 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाद हेनरी शिप्ली और रचिन रवींद्र ने 3-3 अपने नाम किया। वहीं एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।