PAK vs NZ: केन विलियमसन का शानदार शतक मेजबान पर पड़ा भारी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs NZ: केन विलियमसन का शानदार शतक मेजबान पर पड़ा भारी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी ढेर सारी शुभकामनाएं

कराची में खेले जा रहे मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपना 25वां टेस्ट शतक जड़ा।

Kane Williamson (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson (Pic Source-Twitter)

कराची में खेले जा रहे मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपना 25वां टेस्ट शतक जड़ा। विलियमसन के 222 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 105 रन की नाबाद पारी ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 440 रन तक पहुंचा दिया है और अब टीम ने पाकिस्तान के ऊपर पहली पारी में 2 रन की बढ़त बना ली है।

बता दें, तीसरे दिन के पहले सत्र में टॉम लाथम ने शानदार शतक जड़ तमाम लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने 191 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 113 रन बनाए। डेवॉन कॉनवे अपने शतक से चूक गए और न्यूजीलैंड की पहली पारी में 92 रन पर आउट हो गए। हालांकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी।

तीसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 165 रन से शुरू किया। अनुभवी स्पिनर नौमान अली ने पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अबरार अहमद ने टॉम लाथम का विकेट झटकाकर पाकिस्तान को मुकाबले में वापसी दिलाई। हेनरी निकोल्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और नौमान अली को अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि केन विलियमसन ने एक छोर को संभाला और अपनी बेहतरीन पारी खेलते रहे।

केन विलियमसन ने अपनी टीम के लिए खेली शानदार नाबाद शतकीय पारी

डैरिल मिचेल ने 45 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। मिचेल का विकेट गिरने के बाद केन विलियमसन और टॉम ब्लंडेल ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। टॉम ब्लंडेल ने 116 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विलियमसन ने 105* रन बना लिए हैं जबकि ईश सोढ़ी 1* रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 2 रन की बढ़त बनाई हुई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने तीन विकेट झटक लिए हैं जबकि नौमान अली ने दो विकेट अपने नाम किए हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर को एक विकेट मिला। चौथे दिन दोनों टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी और यह मैच अपने नाम करना चाहेगी।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद तमाम लोगों ने केन विलियमसन की ट्विटर में की जमकर प्रशंसा:

https://twitter.com/tanveerspeaks_/status/1608076006535102468?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608076006535102468%7Ctwgr%5Ef039c7082abcd7c21ece929885f4498aaee42517%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpak-vs-nz-kane-williamson-gritty-century-on-day-3-leaves-twitter-ecstatic%2F

https://twitter.com/GryllidaeC/status/1608063313790771200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1608063313790771200%7Ctwgr%5Ef039c7082abcd7c21ece929885f4498aaee42517%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fpak-vs-nz-kane-williamson-gritty-century-on-day-3-leaves-twitter-ecstatic%2F

close whatsapp