PAK vs SL: पाकिस्तान की डूबती नैया को अब्दुल्लाह शफीक के बाद Mohammad Rizwan ने संभाला, खेली शानदार शतकीय पारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SL: पाकिस्तान की डूबती नैया को अब्दुल्लाह शफीक के बाद Mohammad Rizwan ने संभाला, खेली शानदार शतकीय पारी 

97 गेंदों में रिजवान ने अपने शतक को किया पूरा किया

Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)
Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज 10 अक्टूबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 8वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका से मिले 345 रनों का पीछा करते हुए, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया है।

रिजवान ने अपना शतक 97 गेंदों में पूरा किया और अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा पाकिस्तान जब इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरूआत कुछ ठीक नहीं रही, 37 रनों के भीतर ही इमाम उल हक (12) और कप्तान बाबर आजम (10) पवेलियन लौटे।

लेकिन इसके बाद रिजवान ने अब्दुल्लाह शफीक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी कर, पाकिस्तान की पारी को संभाला। तो वहीं फिल्हाल मैच को पाकिस्तान ने कंट्रोल कर रखा है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 42 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल्हाल रिजवान के साथ सऊद शकील 20 रन बनाकर मौजूद हैं।

देखें रिजवान की पारी पर फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/AfridiKingdom/status/1711781893023142214

 

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप मैच-8 पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। टीम ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। मेंडिस (122) और समरविक्रमा (108) की शतकीय पारी के अलावा ओपनर पथुम निसंका ने 51 रनों अर्धशतकीय पारी खेली।

दूसरी ओर, पाक गेंदबाजी के बारे में बात करें तो हसन अली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, तो हारिस रउफ को 2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: जब Kusal Mendis ने जड़े दो गगनचुंबी छक्के तो Hasan Ali का रिएक्शन देखने लायक था बाॅस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?