पाकिस्तान ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

पाकिस्तान की राष्ट्रिय महिला चयन समिति ने कुछ चौंका देने वाले नाम भी शामिल किये हैं।

Advertisement

Pakistan Women Cricket Team (Image Source:Getty Images)

पाकिस्तान की राष्ट्रिय महिला चयन समिति ने 24 जनवरी को न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15-सदस्यीय महिला पाकिस्तान क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी हैं। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल तक खेला जाएगा। पाकिस्तान महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 6 मार्च को टॉरंगा में करेगा।

Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान चयनकर्ताओं ने बिस्माह मारूफ को पाकिस्तान महिला टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया है। मारूफ लगभग दो वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौट रही हैं। 2020 में, बिस्माह ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए खेल से एक ब्रेक लिया था।

35 वर्षीय निदा डार को पाकिस्तान टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। नहिदा खान और गुलाम फातिमा महिला ने वर्ल्ड कप 2022 के लिए राष्ट्रिय टीम में वापसी की है।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम

दुर्भाग्यवश, कायनात इम्तियाज और सदिया इकबाल को हाल ही में चोटों से ग्रसित होने के कारण वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय महिला चयन समिति ने महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए तीन ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी भी नामित किए हैं। पाकिस्तानी टीम 27 जनवरी से कराची में 10 दिवसीय पूर्व प्रस्थान शिविर में इकठ्ठा होगी जबकि वे न्यूजीलैंड के लिए 8 फरवरी को रवाना होगी।

महिला राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख अस्माविआ इकबाल ने कहा कि न्यूजीलैंड और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम चुना हैं वे बिस्माह की वापसी के लिए प्रसन्न है।

बिस्माह ने कहा उनके लिए पाकिस्तान को एक और विश्व कप में कप्तानी करना गौरव की बात हैं। और वह क्रिकेट के मैदान में लौटने के लिए उत्सुक हैं।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान टीम: बिस्मा मारूफ (कप्तान), निदा डार (वाइस कप्तान), ऐमन अनवर, अलीया रियाज, अनाम अमीन, डायना बैग, फातिमा साना, गुलाम फातिमा, जावेरिआ खान, मुनीबा अली, नाहिदा खान, नशरा संधू, ओमाइमा सोहेल, सिडरा अमीन और सिड्रा नवाज

ट्रैवेलिंग रिज़र्व: इराम जावेद, नजीहा अलवी और तुबा हसन

सपोर्ट टीम: आइशा जलिल (टीम मैनेजर), डेविड हम्प (हेड कोच), अरशद खान (सहायक कोच), कामरन हुसैन (सहायक कोच), सबूर अहमद (ताकत और कंडीशनिंग कोच), ज़ुबैर अहमद (विश्लेषक), अहसान इफ्तिखार नागी (मीडिया और डिजिटल सामग्री प्रबंधक) और रिफत असगर गिल (फिजियोथेरेपिस्ट)

Advertisement