ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए पाकिस्तान टीम है पूरी तरह से तैयार, PCB ने की प्लेइंग XI की घोषणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए पाकिस्तान टीम है पूरी तरह से तैयार, PCB ने की प्लेइंग XI की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की प्लेइंग XI की बात की जाए तो युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Pakistan Team (Pic Source:X)
Pakistan Team (Pic Source:X)

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें कि, हाल ही में बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है और यही वजह है कि मोहम्मद रिजवान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकिस्तान ने अपना आखिरी वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी और इस वनडे सीरीज को जीतना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की प्लेइंग XI की बात की जाए तो युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं। सैम अयूब पहले वनडे में अब्दुल्ला शफीक के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं बाबर आजम की भी टीम में वापसी हुई है जिन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें नंबर तीन पर खेलते हुए देखा जाएगा जबकि नंबर चार पर मोहम्मद रिजवान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

इसके बाद कामरान गुलाम और सलमान अली आगा भी शानदार प्रदर्शन करने को पूरी तरह से तैयार है। मोहम्मद इरफान खान भी पहले मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू करने जा रहे हैं। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत नजर आ रहा है। इस लिस्ट में शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह मोहम्मद हसनैन और हारिस राउफ है।

यह रही पाकिस्तान की प्लेइंग XI पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ:

अब्दुल्ला शफीक, सैम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मोहम्मद इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को लेकर मोहम्मद रिजवान ने रखा अपना पक्ष

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की थी जिसमें मोहम्मद रिजवान ने कहा था कि, ‘यह मेरे लिए काफी तगड़ी चुनौती होने वाली है। एक हाथ में सम्मान है और दूसरे हाथ में चुनौती। ऐसे ही टीम हामी भर्ती है। इंशाल्लाह मैं दोनों को बैलेंस करने की कोशिश करूंगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?