बातों ही बातों में बाबर आजम ने कर डाली भारत की तारीफ, PCB ने गलती से वीडियो भी कर दिया पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

बातों ही बातों में बाबर आजम ने कर डाली भारत की तारीफ, PCB ने गलती से वीडियो भी कर दिया पोस्ट

PCB ने सोशल मीडिया पर कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो किया पोस्ट।

Babar Azam.(Image Credit- Instagram)
Babar Azam.(Image Credit- Instagram)

इस बार के वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के फैन्स को कप्तान बाबर आजम से काफी उम्मीदें हैं, वहीं बाबर ने अभ्यास मैच में अपने बल्ले का दम दिखाया था। दूसरी कल से पाक टीम अपने वर्ल्ड कप मिशन का आगाज करने जा रही है, उससे पहले टीम के कप्तान ने भारत की जमकर तारीफ पर तारीफ कर डाली है।

कमजोर टीम से होगा पहले मैच में सामना

जी हां, पाकिस्तान टीम का सामना पहले ही मैच में कमजोर टीम से होगा, जहां बाबर आजम की कप्तानी वाली ये टीम अपना पहला मैच काल यानी की 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद टीम का सामना श्रीलंका से होगा और फिर महा मुकाबले में पाकिस्तान टीम के सामने टीम इंडिया की चुनौती रहेगी और ये मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।

गलती से या फिर दिल से बाबर आजम ने की भारत की तारीफ?

*PCB ने सोशल मीडिया पर कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो किया पोस्ट।
*इस वीडियो में कप्तान बाबर टीम की तैयारियों को लेकर कर रहे थे बात।
*इस दौरान उन्होंने हैदराबाद की पिच को बताया काफी ज्यादा ही शानदार।
*साथ ही पाक टीम के कप्तान ने कहा कि यहां के दर्शक काफी अच्छे हैं।

बाबर आजम ने इस वीडियो में भारत की जमकर तारीफ की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच में क्या चल रहा है?

वहीं वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज से हो गया है, जहां पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, ये फैसला टीम के हक में गया। वहीं इंंग्लैंड ने 50 ओवर में कैसे-तैसे पिच पर टिक कर स्कोर बोर्ड पर 282 रन लगाए। इस दौरान बल्लेबाज जो रूट ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 77 रन बनाए, तो बटलर के बल्ले से 43 रन निकले। दूसरी ओर वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पूरा स्टेडियम खाली नजर आया है और दर्शकों ने इस मैचों को लेकर अपनी रूचि नहीं दिखाई और अब खाली स्टेडियम की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।

एक नजर स्कोर कार्ड पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?