पाकिस्तानी पत्रकार ने खुद बनाया अपना मजाक, मयंक यादव की कर रहे थे आलोचना और खुद ही हो गए ट्रोल
मयंक यादव ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और उन्होंने 6 विकेट झटके हैं।
अद्यतन - Apr 5, 2024 4:26 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। मयंक यादव ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और उन्होंने 6 विकेट झटके हैं। यही नहीं उन्होंने दोनों मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया है।
अब हाल ही में एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने मयंक यादव को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मयंक यादव को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस राउफ की गेंदबाजी की वीडियो दिखा रही है, ताकि वो आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हो सकें।
फरीद नाम के पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि, ‘मयंक यादव आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में जरूर शामिल होंगे। आप मेरे पोस्ट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। भारत उन्हें तैयार कर रहा है और युवा तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ जरूर खेलेंगे। बीसीसीआई उन्हें पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के भारत के खिलाफ हारिस राउफ के स्पेल की वीडियो जरूर दिखा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल LSG में है और वो मयंक को तैयार कर रहे हैं।’
Mayank Yadav will play against Pakistan in T20 World Cup 2024. BCCI is already showing him videos of Haris Rauf 🇮🇳🇵🇰🔥
Former Pakistan bowling coach Morne Morkel also working with Mayank in Lucknow, and making plans for Babar Azam & Saim Ayub 😭😭#tapmad #HojaoADFree #IPL2024 pic.twitter.com/skzUhmxBoQ
— Farid Khan (@_FaridKhan) April 3, 2024
पाकिस्तान पत्रकार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
मनोज तिवारी ने भी मयंक यादव की जमकर प्रशंसा की
भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कहा कि अगर वो चयनकर्ता होते तो वो यादव को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद भारत के तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में जरूर चुनते।
क्रिकबज से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि, ‘अगर मैं अजीत अगरकर के पद पर होता तो मैं उन्हें जरूर चुनता। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के बाद मेरे तीसरे गेंदबाजी विकल्प मयंक यादव होते। मयंक का फॉर्म और एक्शन काफी अच्छा है और वो कंट्रोल के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि बड़े स्टेज में भी वो अच्छी गेंदबाजी करेंगे। आईपीएल में उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों का विकेट लिया है और इससे उनका आत्मविश्वास भी काफी बड़ा होगा।’