ODI World Cup 2023: तो क्या पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ Cheating कर के जीता मुकाबला? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: तो क्या पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ Cheating कर के जीता मुकाबला?

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 81 रनों से जीत दर्ज की।

PAK vs NED (Pic Source-Twitter)
PAK vs NED (Pic Source-Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को करारी शिकस्त दी और अपने वर्ल्ड कप 2023 के अभियान की धमाकेदार तरीके से शुरुआत की। बता दें, नीदरलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने 81 रनों से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 49 ओवर में सभी विकेट होकर 286 रन बनाए जिसके जवाब में नीदरलैंड ने सभी विकेट खोकर 41 ओवर में 205 रन बनाए। पाकिस्तान टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, हसन अली और हारिस रउफ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि इस मैच को लेकर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बिल्कुल बगल में खड़े हुए हैं। तस्वीर में यह भी देखा जा सकता है कि बाउंड्री रोप को थोड़ा पीछे किया गया है ताकि बाउंड्री थोड़ी और दूर हो सके। हालांकि अभी तक इस चीज को लेकर कोई भी खबर नहीं आई है कि यह किसी खिलाड़ी द्वारा किया गया है या पिछली बाउंड्री को बचाते हुए ऐसा हो गया।

हालांकि तमाम लोगों का यही मानना है कि बाउंड्री रोप के साथ छेड़छाड़ की गई है। एक बात ऐसी भी है कि अगर गेंद को बचाते हुए खिलाड़ी ने Slide लगाई थी तो उन्हें बाद में इसे ठीक कर देना चाहिए था।

पाकिस्तान ने अपने वर्ल्ड कप 2023 के अभियान की शुरुआत जीत के साथ की

जहां एक तरफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। नीदरलैंड के खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से वो इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाए।

कप्तान बाबर आजम इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन आने वाले मैच में वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। सऊद शकील को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। सऊद शकील ने नीदरलैंड के खिलाफ 52 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?