पाकिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने CPL 2023 में मचाया कोहराम, एक ही ओवर में अंबाती रायडू, आंद्रे फ्लेचर और कॉर्बिन बॉश को वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के इस युवा गेंदबाज ने CPL 2023 में मचाया कोहराम, एक ही ओवर में अंबाती रायडू, आंद्रे फ्लेचर और कॉर्बिन बॉश को वापस भेजा पवेलियन

24 अगस्त को खेले गए मुकाबले में जमैका तालावास ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

CPL 2023 (Pic Source-Twitter)
CPL 2023 (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज सलमान इरशाद ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। 24 अगस्त को खेले गए मुकाबले में जमैका तालावास ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस मैच में सलमान इरशाद ने जमैका तालावास की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में आंद्रे फ्लेचर, कॉर्बिन बॉश और अंबाती रायडू को आउट किया। इन तीन विकेट के अलावा उन्होंने जोशुआ डी सिल्वा को भी अपना शिकार बनाया और कुल चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़े: 8 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी मुझे इंग्लैंड टीम का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिला: डेविड विली

मोहम्मद आमिर और इमाद वासिम की जमकर प्रशंसा कर रहे सलमान इरशाद

बता दें, CPL 2023 के अपने पहले मुकाबले में सलमान इरशाद ने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे जिसकी वजह से उनकी टीम ने उस मैच को 11 रनों से जीता था। इसी के साथ सलमान इरशाद ने अपने पाकिस्तानी टीम के साथ ही मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की भी जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि, ‘मैंने सही जगह पर गेंदबाजी की। पिछले तीन सालों में मैंने पाकिस्तान के लिए कई टी-20 क्रिकेट मुकाबले खेले और अब मैं इस फॉर्मेट में काफी स्पेशल हो चुका हूं। मेरा आत्मविश्वास काफी ऊपर है क्योंकि इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर जैसे खिलाड़ियों ने मुझे काफी सपोर्ट किया है और गेंदबाजी को लेकर काफी टिप्स भी दी है।’

सलमान इरशाद ने पाकिस्तान घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान सुपर लीग में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका यही दुआ करेंगी कि सलमान इरशाद अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखें और इस सीजन में उन्हें ट्रॉफी जिताए। जमैका तालावास की ओर से टीम के कप्तान ब्रैंडन किंग ने भी अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने अभी तक दो अर्धशतक जड़े हैं। टीम के बाकी खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?