मतलब हद है! अब सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की कॉपी करने लगा है पाकिस्तान - क्रिकट्रैकर हिंदी

मतलब हद है! अब सोशल मीडिया पर भी टीम इंडिया की कॉपी करने लगा है पाकिस्तान

श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान टीम का एक वीडियो आया सामने।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान ने इस बार वर्ल्ड कप में दमदार आगाज किया है, जहां टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। जिसमें बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इस बीच टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो में पाक टीम के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की कॉपी करने की पूरी कोशिश की है।

रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने किया कमाल

वहीं पाकिस्तान टीम को श्रीलंका ने 345 रनों का विशाल टारगेट दिया था, इस दौरान लंका के 2 बल्लेबाजों ने दमदार शतक भी जड़े थे। लेकिन पाक टीम ने भी बल्लेबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया, जहां टीम की तरफ से नए खिलाड़ी अब्दुल्ला शफीक और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने शतक लगाया।

टीम इंडिया की तरह वीडियो बनाना शुरू कर दिया पाकिस्तान ने

*श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान टीम का एक वीडियो आया सामने।
*अब्दुल्ला शफीक-मोहम्मद रिजवान शतक पर कर रहे हैं वीडियो में बात।
*पाक टीम ने टीम इंडिया का तरीका किया है पूरी तरह से कॉपी।
*टीम इंडिया के खिलाड़ी लेते हैं मैच के बाद एक-दूसरे का इंटरव्यू।

मैच के बाद बात करते हुए पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

बाबर बल्लेबाजी में फ्लॉप, लेकिन फिर भी जीता दिल

दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम अभी तक वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जहां बाबर दोनों ही मैच में अपने बल्ले से फ्लॉप साबित हुए हैं। लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी ने कल सभी का दिल जीत लिया, दरअसल बाबर ने कल मैच के बाद हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को अपनी एक जर्सी गिफ्ट में दी और पूरे स्टाफ के साथ तस्वीर भी ली। अब पाकिस्ता टीम को अपना अगला मैच 14 अक्टूबर को खेलना है, ये मैच टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगी पाक टीम और अहमदाबाद में ये मुकाबला खेला जाएगा और इस मैच को लेकर दोनों टीमों के फैन्स काफी ज्यादा ही उत्साहित है।

 ग्राउंड स्टाफ के साथ बाबर का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?