न्यूजीलैंड बल्लेबाजों का आया तूफान, पाकिस्तान टीम चौथी ‘गजब बेइज्जती’ कर गई अपने नाम
पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा चौथा टी20 मैच भी।
अद्यतन - Jan 19, 2024 3:37 pm

नए कप्तान के अंडर भी पाकिस्तान टीम में किसी तरह का को सुधार नहीं हुआ है, जहां शाहीन की सेना फिर से कीवी टीम के खिलाफ मैच हार गई है। जिसके बाद अब टीम सोशल मीडिया पर बुरी तरह Troll हो रही है और सभी के निशाने पर इस वक्त पाक टीम के कप्तान शाहीन शाह हैं। दूसरी ओर कीवी टीम के बल्लेबाजों ने एक फिर साबित कर दिया है कि वो टी20 के स्टार खिलाड़ी क्यों हैं।
लगातार चौथे हार मिली है पाकिस्तान टीम को
इस वक्त पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में कुल 5 मैच है। मेजबान टीम यानी की न्यूजीलैंड टीम ने आज चौथे मुकाबले में भी पाकिस्तान को पस्त कर दिया है, जिसके बाद कीवी टीम सीरीज में 4-0 से आगे हो गई है और सीरीज का आखिरी मैच अब 21 जनवरी के दिन खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि पाक टीम आखिरी मैच जीत पाती है या नहीं।
कैसे लगातार हारा जाता है, ये कोई पाकिस्तान टीम से सीखे
*पाकिस्तान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हारा चौथा टी20 मैच भी।
*7 विकेट से कीवी टीम ने चौथा टी20 मैच किया अपने नाम।
*Daryl Mitchell और Glenn Phillips ने खेली तूफानी पारी।
*Daryl Mitchell ने बनाए 72 रन, तो Glenn Phillip के खाते में आए 70 रन।
Daryl Mitchell को चुना गया चौथे मुकाबले का मैन ऑफ द मैच
आज के मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम
कीवी टीम के खिलाफ बाबर आजम ने पहले 3 टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीनों ही मैचों में अर्धशतक लगाए थे। लेकिन आज के मैच में बाबर फ्लॉप रहे और सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए, दूसरी रिजवान ने शानदार 90 रनों की पारी खेली थी जो टीम के किसी काम नहीं आई। इससे पहले पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज हुई थी और वहां भी ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया था।
चौथे टी20 मैच का स्कोर कार्ड कुछ इस प्रकार है
यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें