टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी Pakistan Team, दिन-रात खिलाड़ी कर रहे हैं अभ्यास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी पाकिस्तान टीम अब।
अद्यतन - Nov 24, 2023 6:18 pm

Pakistan Team ने वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से फैन्स को निराश किया था, ऐसे में अब टीम उस हार को पीछे छोड़ एक नया आगाज करने जा रही है। जहां टीम को अब एक बड़ी टेस्ट सीरीज खेलनी है और नए कप्तान के अंडर टीम की तैयारियां शुरू भी हो चुकी है
Pakistan Team में बदलाव ही होते रहते हैं
पाकिस्तान टीम एक बार फिर से बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां बाबर आजम की जगह अब शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान और शाहीन शाह अफरीदी टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं पाक टीम का डारेक्टर ऑफ क्रिकेट मोहम्मद हफीज बने हैं जो 2 सीरीज के लिए टीम के हेड कोच भी होंगे। इसी के साथ ही कुछ समय पहले संन्यास लेने वाले वहाब रियाज चीफ सेलेक्टर हैं और उमर गुल पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजी कोच बने हैं, तो सईद अजमल को स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है कुछ दिनों पहले।
लाल गेंद के खिलाफ Pakistan Team नहीं करना चाहती कोई गलती
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी Pakistan Team अब।
*टीम का हुआ ऐलान, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास भी शुरू।
*PCB के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तस्वीरें आई सामने।
*वर्ल्ड कप की हार को भूलकर नया आगाज करना चाहती है टीम।
टेस्ट में अपना बेस्ट देना चाहेगी Pakistan Team टीम
कब से शुरू हो रहा ये दौरा?
दूसरी ओर पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर सिर्फ टेस्ट सीरीज ही खेलेगी, जहां इस सीरीज में कुल 3 टेस्ट मैच होंगे। पहला टेस्ट मैच में 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तक होगा और तीसरा टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी तक खेला जाएगा। उसके बाद पाक टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ऐसी होगी पाक टीम (टेस्ट सीरीज)
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।