बहुत जल्द पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आएंगे नजर: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

बहुत जल्द पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आएंगे नजर: आकाश चोपड़ा

साउथ अफ्रीका टी20 लीग की सभी 6 टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने ही खरीदा है।

Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)
Aakash Chopra. (Photo Source: Facebook)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भले ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL से बैन कर दिया गया है लेकिन बहुत ही जल्द वो भारतीय फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे। आकाश चोपड़ा ने यह बात आगामी UAE और CSA टी-20 लीग के संदर्भ में कहा है।

दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग की सभी छह टीमें IPL फ्रेंचाइजी मालिकों द्वारा खरीदी गई है। मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मालिकों ने UAE लीग- अंतर्राष्ट्रीय लीग टी-20 (ILT20) में भी टीमें खरीदी हैं। ये सभी लीग अगले साल से शुरू होगी।

आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘पाकिस्तानी खिलाड़ियों को IPL में खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन वो अन्य सभी टी-20 लीग में खेलते हैं। चूंकि भारतीय फ्रेंचाइजियों ने अन्य टी-20 लीगों में भी टीमें खरीदी हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शामिल करेंगे। इसलिए जल्द ही एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय फ्रेंचाइजियों के भीतर काम करते हुए दिख सकते हैं।’

https://twitter.com/cricketaakash/status/1553991418191962113?s=20&t=oOS7IkwLXeFvnwZLdk94Nw

बता दें, IPL के पहले संस्करण में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया था लेकिन मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद उन्हें इस टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया था।

UAE पूरे विश्व की पहली लीग है जो IPL को टक्कर दे सकती है: आकाश चोपड़ा

UAE लीग को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ‘यूएई दुनिया की पहली ऐसी लाग है जो आईपीएल को चुनौती दे सकती है। अबतक का सबसे बड़ा सवाल है कि खिलाड़ियों की वेतन सीमा क्या होगी? खिलाड़ियों को कितना भुकतान किया जायेगा? साल 2008 में जब आईपीएल की नीलामी हुई थी तब लोग सोच रहे थे कि क्या ये मवेशी बिक रहे हैं? लेकिन अब हकीकत ये है कि हर कोई बिकना चाहता है।’

CSA और UAE लीग काफी बड़ी होने वाली है और सभी खिलाड़ी भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों लीग में दुनिया भर के तमाम क्रिकेटर हिस्सा लेंगे और अपना बेहतरीन प्रदर्शन दुनिया के सामने रखेंगे।

close whatsapp