नेट्स में होते हैं पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज हीरो, 22 गज पर साबित हो जाते हैं जीरो
पाकिस्तान टीम को अपना आखिरी मैच इंग्लैंड से खेलना है।
अद्यतन - Nov 9, 2023 5:30 pm

इस बार के वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम के बाद सबसे ज्यादा निराश पाकिस्तान टीम ने किया है, टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने वाली इस टीम ने बाद में फैन्स को अपने प्रदर्शन से काफी हताश कर दिया था। लेकिन अभी भी इस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए पाक टीम के खिलाड़ी नेट्स में इन दिनों कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं।
न्यूजीलैंड बिगाड़ सकती है पाकिस्तान टीम का खेल
इस वक्त कीवी टीम बैंगलोर में लंका टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जहां न्यूजीलैंड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए लंका टीम को फेल कर दिया है। ऐसे में अगर आज कीवी टीम जीत जाती है, तो फिर पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा और अगर इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम जीत भी जाती है तो फिर नेट रन पर सब कुछ आ जाएगा।
पाकिस्तान टीम ने आज से पहले ऐसा अभ्यास नहीं किया होगा
*पाकिस्तान टीम को अपना आखिरी मैच इंग्लैंड से खेलना है।
*दोनों टीमों के बीच ये अहम मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
*11 तारीख को होने वाले मैच के लिए पाक टीम कर रही है कड़ी तैयारी।
*इस दौरान नेट्स में बल्लेबाजों ने किया जमकर अभ्यास।
PCB ने शेयर किया है पाकिस्तान टीम का अभ्यास सत्र
टीम के खिलाड़ी अभी भी हैं जोश से लबरेज
अफगानिस्तान ने भी इस बार पाक टीम को हरा दिया
पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड और श्रीलंका को पहले 2 मैचों में मात दी थी, उसके बाद टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने पाक टीम को हरा दिया। जिसके बाद इस टीम का सामना अफगानिस्तान से हुआ, इस वर्ल्ड कप से पहले अफगान टीम ने कभी भी वनडे प्रारूप में पाकिस्तान को नहीं हराया था। लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने इतिहास रचते हुए अफगानिस्तान को हरा दिया, उसके बाद बाबर की टीम अफ्रीका से करीबी मैच हार गई। जिसके बाद टीम ने बांग्लादेश और कीवी टीम को हरा के सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा है।