"उनकी वापसी अभी काफी दूर है" - ऋषभ पंत के वायरल हो रहे बैटिंग वीडियो पर बोले आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

“उनकी वापसी अभी काफी दूर है” – ऋषभ पंत के वायरल हो रहे बैटिंग वीडियो पर बोले आकाश चोपड़ा

पिछले साल एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे ऋषभ पंत।

Aakash Chopra and Rishabh Pant
Aakash Chopra and Rishabh Pant. (Photo Source: Instagram and Getty Images)

इन दिनों टीम इंडिया के युवा विकेटकीपट बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हैरान करने वाला बयान दिया है। चोपड़ा का मानना ​​है कि ऋषभ पंत को मैदान पर वापसी करने में अभी समय लगेगा। गौरतलब है कि, पिछले साल के अंत में एक भयानक कार दुर्घटना में पंत को गंभीर चोटें आई थी।

उस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की सर्जरी हुई और फिलहाल वो NCA में रिहैब से गुजर रहे हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा कि पंत के क्रीज पर समय बिताने का मतलब यह नहीं है कि वह बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं।

ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ऋषभ पंत ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय बाद बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। अब उनका वीडियो सामने आया है जिससे लग रहा है कि वह वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बॉलिंग मशीन के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने 140 KMPH के खिलाफ खेलना शुरू कर दिया है लेकिन पंत की वापसी अभी काफी दूर है।

”ऋषभ पंत ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय बाद बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटे के खिलाफ खेलना शुरू कर दिया है लेकिन पंत की वापसी अभी काफी दूर है।” अच्छी बात यह है कि लड़का बेहद मजबूत है। इस पहाड़ी लड़के के शरीर में बहुत ताकत है। एमएस धोनी के साथ भी यही स्थिति थी। ऋषभ पंत भी उसी श्रेणी में हैं। वह बहुत फिट हैं।”

चोपड़ा का मानना ​​है कि उन विशेषताओं के कारण युवा खिलाड़ी को दूसरी सर्जरी नहीं करानी पड़ी। हालांकि, उन्होंने एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के कठिन वर्कलोड के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वापसी करने में अभी भी कुछ समय लग सकता है। अच्छे सीन आ रहे हैं और हम उसी में खुश हो जाते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को उम्मीद है कि, “पंत अगले आईपीएल या अगले (टी20) वर्ल्ड कप तक फिट हो सकता है। अच्छे दृश्य आ रहे हैं और हम इसमें ही खुश हैं, कि लड़के ने चलना और खेलना शुरू कर दिया है।” फेमस कमेंटेटर ने यह भी कहा कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी भारत की वर्ल्ड कप टीम में जगह पाने के लिए आगामी एशिया कप में अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करनी होगी।

close whatsapp