पैपराजी ने कप्तान रोहित से किया वर्ल्ड कप पर सवाल, गुस्से में लाल-पीले हो उठे हिटमैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैपराजी ने कप्तान रोहित से किया वर्ल्ड कप पर सवाल, गुस्से में लाल-पीले हो उठे हिटमैन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है इन दिनों तेजी से वायरल।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
  Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

जब भी फैन्स टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को देखते हैं, तो उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच याद आ जाता है। अहमदाबाद के मैदान पर खिताबी जंग हारने के बाद खुद हिटमैन भी इमोशनल हो गए थे, जिसके बाद कैसे-तैसे उन्होंने अपने आंसू रोके थे। वहीं अब एक बार फिर से रोहित को वर्ल्ड कप की याद दिलाई गई है, जिसपर कप्तान को शायद गुस्सा आ गया।

कप्तान रोहित शर्मा ने टीम पर दे डाला था बड़ा बयान

दूसरी ओर भले ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप अपने नाम ना कर पाई हो, लेकिन उसके बाद भी कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया था। हिटमैन ने कहा था कि जिस तरह से सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप में खेले थे, उसके देखकर मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व हुआ था। वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने लगातार 10 मैच अपने नाम किए थे और पूरे टूर्नामेंट में शमी गजब की गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट अपने नाम किए थे।

‘वर्ल्ड कप’ शब्द सुनते ही गुस्सा हो गए कप्तान रोहित शर्मा

*सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है इन दिनों तेजी से वायरल।
*वीडियो में अपनी कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं कप्तान रोहित शर्मा।
*इस दौरान एक पैपराजी ने बोला- वर्ल्ड कप का सोचते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं।
*ये बात सुन हिटमैन ने बनाई अजीब शक्ल, नहीं दिया किसी तरह का कोई जवाब।

ये वीडियो सामने आया है कप्तान रोहित शर्मा का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

साल की पहली जीत पर खास पोस्ट किया शेयर

दूसरी ओर टीम इंडिया ने साल 2024 का जीत के साथ आगाज किया है, जहां भारतीय टीम ने महज डेढ़ दिन में साउथ अफ्रीका को केप टाउन टेस्ट मैच हरा दिया था। जिसके बाद रोहित शर्मा वापस भारत लौट आए हैं, साथ ही उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तस्वीरें हैं, तो कैप्शन में हिटमैन ने लिखा है- साल की क्या शानदार शुरूआत हुई है।

आप भी देखो हिटमैन का नया सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?