पैरा एथलीट रंजीत सिंह का है धोनी से बेहद खास कनेक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

पैरा एथलीट रंजीत सिंह का है धोनी से बेहद खास कनेक्शन

धोनी की फिल्म से रंजीत सिंह काफी ज्यादा हुए थे प्रेरित।

Ranjit Singh Bhati and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)
Ranjit Singh Bhati and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करोड़ों लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। इस लिस्ट में रंजीत सिंह का नाम भी शामिल है। जी हां, वो ही रंजीत सिंह जो इस वक्त पैरालिंपिक के लिए भारत की तरफ से टोक्यो में  मौजूद हैं। रंजीत के अनुसार, धोनी से वो सबसे ज्यादा प्रेरित हैं और आज जो कुछ भी वो कर रहे हैं, धोनी को देखकर ही कर रहे हैं।

धोनी से क्या है रंजीत सिंह का कनेक्शन?

इस वक्त टोक्यो में पैरालिंपिक जारी है, जिसमें भारतीय पैरा एथलीट रंजीत सिंह भाटी भी भाग ले रहे हैं। रंजीत भाला फेंक प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन रंजीत के टोक्यो पहुंचने की कहानी बेहद जबरदस्त है। उन्होंने पैरालिंपिक ट्रायल में कमाल करते हुए 44.50 मीटर भाला फेंककर टोक्यो का टिकट कटाया था। लाखों युवाओं की तरह रंजीत भी धोनी से प्रेरित हैं।

*धोनी की फिल्म से रंजीत सिंह हुए थे काफी ज्यादा प्रेरित।
*नौकरी छोड़ रंजीत सिंह ने अभ्यास पर किया था ध्यान केंद्रित।
*धोनी की तरह अपने खेल को बेहतर बनाने की सोचता हूं- रंजीत सिंह।
*साल 2019 में मोरक्को ग्रांड प्रिक्स में चौथे स्थान पर रहे थे सिंह।

रंजीत ने कभी नहीं मानी हार

कहते हैं जो जिंदगी की मुश्किलों को पार कर जाता है, वो ही असली खिलाड़ी होता है और ऐसा ही कुछ रंजीत सिंह के साथ भी हुआ। रंजीत मैदान और जिंदगी के असली खिलाड़ी हैं और मौत को मात देकर रंजीत आज भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रंजीत ने काफी संघर्ष किया और इसका फल भी उन्हें खास ही मिला है।

*2012 में एक हादसे का शिकार हो गए थे सिंह।
*इस हादसे के बाद करीब 1 महीने वेंटिलेटर पर रहे थे सिंह।
*हादसे के बाद पैर में लगी चोट के कारण सहीं से नहीं चल पाते हैं रंजीत।
*हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है ये पैरा एथलीट।

close whatsapp