IPL 2025: पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में कितने सफल हैं? जानें आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे।
अद्यतन - Mar 22, 2025 3:39 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस ने एक खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने दो आईसीसी इवेंट्स भी जीते हैं। हैदराबाद इस सीजन पहला मुकाबला 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले आइए आपको बताते हैं कि कप्तान के रूप में पैट कमिंस का रिकॉर्ड कैसा है-
आईपीएल में कप्तान के तौर पर पैट कमिंस का रिकॉर्ड-
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के रूप में पैट कमिंस का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। पैट कमिंस ने 16 मैच में 9 में जीत दर्ज की है जबकि 7 मैच हारे हैं। धाकड़ खिलाड़ी का जीत का प्रतिशत आईपीएल में 56.25% है।
बता दें कि, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। हालांकि 2024 के फाइनल में हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
यह रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 के लिए:
इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम जम्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।