'दुनिया का सबसे छोटा संन्यास': ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नील वैगनर के वापसी को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘दुनिया का सबसे छोटा संन्यास’: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नील वैगनर के वापसी को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Pat Cummins And Neil Wagner (Pic Source-Twitter)
Pat Cummins And Neil Wagner (Pic Source-Twitter)

वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया और दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नील वैगनर न्यूजीलैंड टीम में वापसी कर सकते हैं जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान Tim Southee ने इस चीज को लेकर Hint दिया था कि नील वैगनर दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपना पक्ष रखा।

मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान ने कहा कि, ‘दुनिया का सबसे छोटा संन्यास। मेरा मतलब यह है कि ऐसा क्यों नहीं हो सकता? अगर आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो आपको खेलना जरूर चाहिए। मैं उनको पहले भी खेल चुका हूं और यह देखना काफी अच्छा होगा। नील वैगनर काफी अच्छे गेंदबाज हैं और हर सुबह उनसे यहां बातचीत करना काफी अच्छा लगता है।’

Tim Southee ने नील वैगनर को लेकर रख अपना पक्ष

Tim Southee ने कहा कि, ‘नील वैगनर काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और वो काफी लंबे समय से मेरे फेवरेट रहे हैं। हम लोगों की काफी बातचीत हुई है और देखना यह है कि Will कितनी जल्दी ठीक होते हैं। फिजियो से भी हम लगातार बातचीत कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि William O Rourkee को आने वाले 2 से 3 दिनों में ठीक होना बेहद जरूरी है। अगले 24 घंटे में हम उनको लेकर अपडेट देंगे।’

बता दें, नील वैगनर ने न्यूजीलैंड की ओर से 27.57 के औसत से 260 टेस्ट विकेट झटके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। न्यूजीलैंड के तमाम फैंस नील वैगनर को अपनी टीम की ओर से एक बार फिर से गेंदबाजी करते हुए देखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?