इंजरी की चलते चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर हुए पैट कमिंस, आईपीएल में करेंगे वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंजरी की चलते चैंपियंस ट्राॅफी से बाहर हुए पैट कमिंस, आईपीएल में करेंगे वापसी

22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2025

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)
Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने हाल में ही संकेत दिए हैं कि वह आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि बाएं पैर की एंकल इंजरी की वजह से वह जारी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 से बाहर हो चुके थे। तो वहीं, इस कारण वह भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच और श्रीलंका दौरे पर खेले गए दो टेस्ट मैचों में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।

कमिंस की गैर-मौजूदगी में स्टीव स्मिथ को चैंपियंस ट्राॅफी के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बागडोर सौंपी गई है। चैंपियंस ट्राॅफी में ऑस्ट्रेलिया शनिवार को अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेलने वाली है।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि शुक्रवार को cricket.com.au. से बातचीत करते हुए कमिंस ने कहा- एंकल अब अच्छी स्थिति में आने लगा है। यह कोई हैमस्ट्रिंग की इंजरी नहीं है कि जिसमें आपको रिकवर होने के लिए 6 हफ्तों की जरूरत होती है। यह कुछ ऐसा है कि जिसमें आपको रेस्ट लेने की ज्यादा जरूरत है।

कमिंस ने आगे कहा- यह एक अद्भुत महीना रहा है, सिर्फ परिवार के समय पर पूरा ध्यान केंद्रित किया है और बहुत अधिक प्रशिक्षण नहीं लिया है या दौरे पर मेरी नजर नहीं है। बस पूरी तरह से मौजूद रहना वास्तव में विशेष रहा है। श्रीलंका टेस्ट सीरीज बैठकर देखना अजीब था। मैंने वास्तव में वर्षों से लड़कों को टीवी पर खेलते नहीं देखा है। वे शानदार थे, लड़कों में कोई समस्या नहीं थी।

मैं इसका अनुसरण कर सकता हूं और वास्तव में इसका आनंद ले सकता हूं। यह मेरा लक्ष्य है कि मैं जल्द से जल्द वापसी करूं। टी20 में यह चार ओवर का होता है। इसलिए शारीरिक रूप से यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद टेस्ट मैचों के लिए काफी अच्छी तैयारी है।

कमिंस द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आईपीएल के जरिए अपनी WTC फाइनल की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहते हैं।

close whatsapp