World Cup ट्राॅफी जीतने के बाद साबरमती रिवर क्रूज की सवारी करने निकली ऑस्ट्रेलियाई टीम, देखें वीडियो
भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों से 6 विकेट से हार मिली है।
अद्यतन - नवम्बर 20, 2023 12:46 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच कल 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड छह बार वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया है। मैच में भारत से मिले 241 रनों के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
तो वहीं वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम करने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अहमदाबाद में साबरमती रिवर क्रूज की सवारी करने निकली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वायरल वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को साथी खिलाड़ियों के साथ देखा जा सकता है।
देखें यह वीडियो
VIDEO | Australian Cricket Team takes a ride of Sabarmati River Cruise in Ahmedabad, Gujarat. (n/1) pic.twitter.com/hZjcbAIEkX
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2023
रिकाॅर्ड छठवीं बार चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया
तो वहीं भारत को वर्ल्ड कप 2023 में हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप को कुल छह बार हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। गौरतलब है कि टीम ने यह कारनामा 1987, 1999, 2003, 2007, 2015 व 2023 में किया है।
दूसरी ओर, भारत द्वारा यह फाइनल हारने के बाद उसका वर्ल्ड कप जीतने का तीसरी बार सपना टूट गया। साथ ही एक बार फिर भारत का आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में हारने का सिलसिला जारी रहा। 2011 में चैंपियन बनने के बाद से भारत 2015 और 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों को हारने के बाद बाहर हुआ, तो वहीं वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच उसने गंवा दिया।