कहानी कप्तान Pat Cummins की, जिन्होंने 2023 में जिस ट्रॉफी पर हाथ रखा उसे अपना बना लिया
बतौर कप्तान Pat Cummins के लिए शानदार रहा साल 2023
अद्यतन - दिसम्बर 31, 2023 4:35 अपराह्न

क्रिकेट जगत के लिए भी साल 2023 सुपर से भी ऊपर रहा, जहां पूरे साल 22 गज पर ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान Pat Cummins की बादशाहत रही। इस कप्तान से जिस भी चीज को साल 2023 में हाथ लगाया, उसके सोना कर दिया। वहीं साल के अंत होते-होते ये खिलाड़ी अपनी जेब में करोड़ों की रकम लेकर बैठ गया, कुछ फैन्स ने कमिंस को लकी कहा तो कुछ ने उन्हें मेहनती बोला।
Pat Cummins बल्ले से भी बदल देते हैं खेल
वैसे तो Pat Cummins ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज बतौर तेज गेंदबाज किया था, लेकिन वक्त के साथ-साथ इस खिलाड़ी ने खुद को ऑलराउंडर बना लिया। जहां कमिंस अब गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करते हैं, इसलिए IPL में उनक पर करोड़ों की बारिश होती है। साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कई टेस्ट मैच भी बचाए हैं, ऐसा ही कुछ उनके साथी स्टार्क भी करने लगे हैं अब।
ऑस्ट्रेलिया टीम के ‘धोनी’ हैं Pat Cummins
*बतौर कप्तान Pat Cummins के लिए शानदार रहा साल 2023
*कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने जीता WTC फाइनल का खिताब।
*एशेज भी कमिंस ने अपनी कप्तानी में किया रिटेन, फिर जीता वर्ल्ड कप 2023
*आखिर में SRH ने पैट को 20 करोड़ से ज्यादा राशि में अपने नाम किया।
Pat Cummins ने दिखाया साल 2023 का सफर
अपने परिवार के साथ तेज गेंदबाज की तस्वीरें
कमिंस के जरिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने फिर जमाई है धाक
एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम क्रिकेट में हारती जा रही थी, किसी भी छोटी टीम के हाथों ऑस्ट्रेलिया मुकाबले हार जाती थी। लेकिन जैसे ही कमिंस इस टीम के कप्तान बने, कहानी पूरी की पूरी बदल गई। अब क्रिकेट जगत में एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया टीम का खौफ है, क्या टेस्ट क्या टी20 और क्या वनडे, ये टीम आसानी से हर प्रारूप में जीत की कहानी लिखती है। साथ ही कमिंस की कप्तानी मे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में भी हरा दिया। अब देखना अहम होगा की क्रिकेट जगत में क्या फिर से ऑस्ट्रेलिया लंबे समय तक राज करती है या फिर कोई और टीम इस बादशाहत को उड़ा ले जाती है।